Rinku Jha
Saturday, September 26, 2015
एफिलिएशन जांच कर ही 9वीं और 11वीं में कराएं बच्चों का रजिस्ट्रेशन
- मान्यता खत्म होने के बावजूद एडमिशन लेने वाले स्कूलों के करीब पांच हजार बच्चों का फंस सकता है भविष्य
- सीबीएसइ ने मान्यता समाप्त स्कूलों का रजिस्ट्रेशन लेने से किया इंकार
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसइ) ने उन सभी स्कूलों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से बाहर कर दिया है जिनका एफिलिएशन मई में खत्म कर दिया गया था. इन तमाम स्कूलों में 9वीं और 11वीं का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा. लेकिन पटना में कई स्कूल ऐसे है जो मान्यता नहीं हाेने के बावजूद 9वीं और 11वीं में नामांकन ले लिया था. अब ये स्कूल चाहते है के उन्हें रजिस्ट्रेशन की परमिशन मिले, लेकिन सीबीएसइ इसको लेकर साफ मना कर चुका है. ऐसे में स्कूल की गलती की सजा उन स्टूडेंट को मिलेगा.
पांच हजार स्टूडेंटस का फंस जायेगा भविष्य
सीबीएसइ ने मई 2015 को बिहार के 14 स्कूलों का एफिलिएशन समाप्त कर दिया था. एफिलिएशन समाप्त करने के साथ सीबीएसइ ने स्कूलों को 9वीं और 11वीं में नामांकन नहीं लेने का आदेश भी दिया था. लेकिन कई स्कूलों ने नामांकन ले लिया. सीबीएसइ पटना की माने तो लगभग पांच हजार स्टूडेंट है जिनका इस बार रजिस्ट्रेशन नहीं हो पायेगा. क्योंकि ये सारे स्टूडेंट उन स्कूलों में पढ़ रहे है जिनकी मान्यता सीबीएसइ ने समाप्त कर दिया है.
डीएवी खगौल और डीएवी बीएसइबी भी है शामिल
डीएवी खगौल का मान्यता का डयूरेशन मार्च 2014 में ही समाप्त हो गया था. इसके बाद अभी तक सीबीएसइ की ओर से स्कूल की जांच ही चल रही है. ऐसे में सीबीएसइ ने स्कूल को आदेश दिया था कि जब तक जांच चल रही है, स्कूल में कोई नया एडमिशन नहीं लिया जायेगा. लेकिन स्कूल में एडमिशन का दौर चालू रखा. अब स्कूल के 11वीं क्लास के 171 और 9वीं क्लास के 170 स्टूडेंट का भविष्य अंधेर में होने जा रहा है. क्योंकि सीबीएसइ ने रजिस्ट्रेशन करने से मना कर दिया है. कुछ यहीं स्थित डीएवी बीएसइबी के साथ भी हुआ है. पटना रीजनल ऑफिस की ओर से डीएवी बीएसइबी के 11वीं के स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं दिया है.
पटना सीबीएसइ का लगा रहे चक्कर
रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिल जायें, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि तय होने के साथ ही स्कूल प्रशासन सीबीएसइ पटना रीजनल ऑफिस का चक्कर भी लगा रहे है. लेकिन उन्हें वहां से खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है. सीबीएसइ सूत्रो की माने तो स्कूल वाले रजिस्ट्रेशन का परमिशन लेने को आ रहे है, लेकिन उन्हें परमिशन नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है.
फर्जी स्कूल से बचने के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन
फर्जी स्कूलों से सीबीएसइ बच सके, इसके लिए इस बार रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया ऑन लाइन ही की जा रही है. आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन में वही स्कूल के स्टूडेंटस फॉर्म भर पायेंगे, जब रजिस्ट्रेशन के समय स्कूल का एफिलिएशन नंबर डाला जायेगा. इसके लिए सीबीएसइ ने रजिस्ट्रेशन टाइट कर दिया है.
इसे पढ़ ले अगर स्कूल में अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन करवाने जा रहे है
- स्कूल के एफिलिएशन नंबर की जांच सीबीएसइ के एफिलिएशन वेबसाइट पर जाकर कर लें- स्कूल की बातों को नजरअंदाज कर सीबीएसइ पटना रीजनल ऑफिस से संपर्क करें
- इस बार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑन लाइन है, ऑन लाइन स्कूल का एफिलिएशन नंबर जरूर जांच लें - जिस दिन स्कूल की ओर से रजिस्ट्रेशन फी जमा करने को कहा जायें, उसका स्लिप लेना ना भूले
- जिस स्कूल में आपका बच्चा पढ़ रहा है, उसी स्कूल से रजिस्ट्रेशन करवायें
ये स्कूल है डिस-एफिलिएटेड
- एवीएन इंगलिश स्कूल, राजीव नगर- डीएवी बीएसइबी, पुनाईचक
- डेनोबिली मिशन स्कूल, पहाड़ी - दून पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर
- पटना मुसलिम स्कूल, बीएम दास रोड- शेरवुड स्कूल, राजीव नगर
- टी रजा हाई स्कूल, फुलवारीशरीफ
नोट - इन स्कूलों की लिस्ट सीबीएसइ के वेबसाइट पर डाला हुआ है
कोट
जिस भी स्कूल की मान्यता खत्म मई में खत्म कर दी गयी थी. उन स्कूलों को रजिस्ट्रेशन से बाहर रखा गया है. सीबीएसइ ने मान्यता खत्म करने के साथ ही यह कहा था कि इन स्कूलों में 9वीं और 11वीं में एडमिशन नहीं होंगे. ऐसे किसी भी स्कूल को रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं दी जायेगी.
अार आर मीणा, रीजनल ऑफिसर, पटना जोन
सीबीएसइ की ओर से शो कॉज नोटिस आया था. इसका जबाव सीबीएसइ को भेज दिया गया है. अभी स्क्रूटनी चल रही है. जांच के बाद ही एडमिशन किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन के लिए सीबीएसइ में कोई मना नहीं किया है.
रामाशीष राय, प्रिंसिपल, डीएवी, खगौल
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment