Monday, September 28, 2015

बापू की पांच सर्वश्रेष्ठ बातें बताअो, एक्सप्रेशन सीरीज में नाम होगा दर्ज

संवाददाता, पटना

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कौन सी सर्वश्रेष्ठ बातें है जिससे वो इतने महान व्यक्तित्व बने. बापू के पांच सर्वश्रेष्ठ बातें क्या है जो आप अपने जीवन में अमल कर रहे है. बापू के पांच बातें बताने वाले को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एक्सप्रेशन सीरीज में नाम दर्ज करेगा. सीबीएसइ ने यह ऑफर क्लास वन से पांचवीं तक के स्टूडेंट्स को दिया है. पहली बार सीबीएसइ की ओर से महात्मा गांधी के जयंती समारोह को सेलिब्रेट करने का फैसला लिया गया है. 2 अक्तूबर को गांधी जी के जयंती समारोह पर सीबीएसइ द्वारा एक्सप्रेशन सीरिज आयोजित किया जा रहा है. - निबंध, कविता और चित्र बन सकता है माध्यम
महात्मा गांधी पर अपनी अभिव्यक्ति को स्टूडेंट्स तीन माध्यम से व्यक्त कर सकते है. बोर्ड ने इसके लिए निबंध, कविता और चित्र का माध्यम स्टूडेंट को दिया है. स्टूडेंट के अभिव्यक्ति भेजने के लिए लाइन खोल दी गयी है. सुबह 8 बजे से 2 अक्तूबर के रात 12 बजे तक स्टूडेंट ऑन लाइन भेज सकते है. मोबाइल पर भी भेजने का आप्सन बोर्ड ने स्टूडेंट को दिया है. - 36 बेस्ट अभिव्यक्ति को जायेगा चुना
महात्मा गांधी पर अभिव्यक्ति देने वाले हर केटेगरी में 36 अभिव्यक्ति को सीबीएसइ चुनेगा. हर केटेगरी से 36 बेस्ट इंट्री को सीबीएसइ की ओर से 25 सौ रूपये का इनाम भी मिलेगा. इसके अलावा सीबीएसइ सर्टिफिकट भी उपलब्ध करवायेगा. हर क्लास के लिए अलग-अलग रखा गया है एक्सप्रेशन सीरिज
क्लास वन से पांचवी तक - दस सर्वश्रेष्ठ बातें जो मैने महात्मा गांधी के जीवन और कार्याे से सीखीं, टॉपिक दिया गया है.
- स्टूडेंट अपनी अभिव्यक्ति 250 शब्दों में लिख कर ऑन लाइन भेजेंगे - मोबाइल पर भेजने के लिए 7065963925 नंबर दिया गया है
क्लास छठीं से आठवी तक - महात्मा गांधी एंव उनका शिक्षा दर्शन. टॉपिक दिया गया है
- स्टूडेंट अपनी अभिव्यक्ति पांच सौ शब्दों में लिख कर ऑन लाइन भेंजेंगे - मोबाइल पर भेजने के लिए 7065963926 नंबर दिया गया है
क्लास 9वीं से 12वीं तक - महात्मा गांधी : शांति एवं अहिंसा के प्रचारक. टॉपिक दिया गया है
- स्टूडेंट अपनी अभिव्यक्ति सात सौ शब्दों में लिख कर भेंजेंगे - मोबाइल पर भेजने के लिए 7065963927 नंबर दिया गया है

No comments:

Post a Comment