Rinku Jha
Monday, September 28, 2015
आइसीएसइ शुरू कर रहा ऑन लाइन कॉपी इवैल्यूशन, 2016 से होगा लागू
- जल्द स्कूलों को भेजा जायेगा गाइड लाइन
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ के बाद अब अाइसीएसइ बोर्ड ने भी ऑन लाइन आंसर कॉपी का इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. तैयारी पूरी हो चुकी है. 2016 में ली जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया में इसे लागू किया जायेगा. इस संबंध में बोर्ड ने स्कूलों के लिए एक गाइड लाइन भी जारी किया है. गाइड लाइन जल्द ही स्कूलों को उलब्ध करवाया जायेगा. ज्ञात हो कि आइसीएसइ बोर्ड इस बार ऑन लाइन ही सारे विषयों का मूल्यांकन करने जा रहा है.
कनेक्ट होंगे एक दूसरे से स्कूल
ऑन लाइन इवैल्यूएशन के लिए बोर्ड की आेर से एक वेबसाइड डेवलप किया जा रहा है. यह वेबसाइट इंटर्नल रूप में काम करेगा. इस वेबसाइट का एक पासवर्ड बनाया जायेगा. इस पासवर्ड को हर स्कूल ऑथोरिटी को दिया जायेगा. इससे सारे स्कूल मूल्यांकन के समय एक दूसरे स्कूल से जुड़ जायेंगे. इससे एक साथ पूरे देश में ऑन लाइन मूल्यांकन प्रक्रिया चलेगी.
कहां पर किस विषय की होगी कॉपी, हर स्कूल को होगा पता
कौन से स्कूल की अांसर कॉपी कहां पर जांची जा रही है. आंसर काॅपी जांचने में किसी तरह की परेशानी तो टीचर्स या स्कूल को नहीं हो पा रहा है, इस पर बोर्ड की माॅनिटरिंग आसानी से किया जा सकेगा. बोर्ड सूत्रों की माने तो ऑन लाइन मूल्यांकन होन से कम समय में ही मूल्यांकन को पूरा किया जा सकेगा. इससे रिजल्ट भी जल्द निकल सकता है.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment