Rinku Jha
Sunday, September 6, 2015
28 अंक के ऑब्जेक्टिव ही नहीं, 42 अंक के सब्जेक्टिव में भी पास करना होगा अनिवार्य
संवाददाता, पटना
इंटर परीक्षा के किसी विषय में अब सिर्फ ऑब्जेक्टिव में अच्छे नंबर लाकर पास करना काफी नहीं होगा. उस विषय में पास करने के लिए छात्रों को सब्जेक्टिव में भी पास मार्क्स लाने होंगे. सब्जेक्टिव में काफी कम अंक लाने के बावजूद सिर्फ प्रैक्टिकल और ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) से पास करने वाले छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यह व्यवस्था करने जा रही है. इस प्रस्ताव को बोर्ड की अगली बैठक में रखा जायेगा.
42 अंक के सब्जेक्टिव में लाने होंगे 20 अंक
नयी व्यवस्था लागू होने पर 30 अंक के प्रैक्टिकल, 28 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न के साथ 42 अंक के लघुउत्तरीय और दीघउत्तरीय प्रश्न के उत्तर देने में भी पास करना जरूरी होगा. 42 अंक के सब्जेक्टिव में छात्रों को 21 अंक लाना जरूरी होगा. ज्ञात हो कि अभी तक प्रैक्टिकल और वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न को मिला कर अगर पासिंग माक्स आ जाते हैं तो छात्र को पास कर दिया जाता है. अब चाहे छात्र थ्योरी पेपर में फेल ही क्यूं ना हो. लेकिन अब इस व्यवस्था में परिवर्तन हो जायेगा. अब 42 अंक के थ्योरी पेपर में भी पास करना जरूरी होगा.
50 फीसदी छात्र 42 अंक में नहीं ला पाते 10 अंक भी
इंटर काउंसिल सूत्रों की माने तो इंटर साइंस के रिजल्ट में 50 फीसदी ऐसे छात्र रहते है, जो 42 अंक के थ्योरी पेपर में 10 अंक भी नहीं ला पाते है. लेकिन फिर भी छात्र पास कर जाते है. क्योंकि उन्हें प्रैक्टिकल में 30 में 28 और 29 अंक और वस्तुनिष्ट प्रश्न में 28 अंक में 25 से 26 अंक तक आ जाते है. दोनों मिला कर छात्र पास कर जाते है. लेकिन 42 अंक के थ्योरी पेपर में छात्र अच्छे अंक नहीं ले पाते है.
ऐसे मिलता है अभी अंक
प्रैक्टिकल पेपर - 30 अंक का
थ्योरी पेपर - 70 अंक का 70 अंक का गणित
लघुउत्तरीय और दीघउत्तरीय प्रशन - 42 अंक वस्तुनिष्ट प्रश्न - 28 अंक
कोटपिछले साल ओएमआर सीट को दुबारा लागू किया गया था. इंटर में क्वालिटी एजुकेशन की बढाने की जरूरत है. थ्योरी में भी स्टूडेंट अच्छा कर सके, इस कारण यह व्यवस्था शुरू करने की हम योजना बना रहे है. बोर्ड की बैठक में रखी जायेगी.
लालकेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment