Rinku Jha
Sunday, September 20, 2015
नामांकन के एक साल बाद इंटर में होता रजिस्ट्रेशन, छात्र होते परेशान
- अक्टूबर 2014 का रजिस्ट्रेशन का नहीं निकला अब तक तिथि
संवाददाता, पटना11वीं में नामांकन भले हर साल जुलाई माह में हो जाती है, लेकिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए एक साल इंतजार करना पड़ता है. एक साल बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में जल्दबाजी और परीक्षा फार्म भरवाने के प्रेशर में छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर से लेकर एडमिट कार्ड में गड़बड़ी हो जाती है. कई बार तो एडमिट कार्ड की गड़बड़ी के कारण छात्रों के रिजल्ट भी पेंडिंग हो जाता है. इसके बाद छात्र और अभिभावक बोर्ड का चक्कर लगाते रहते है.
- सीबीएसइ की तरह रजिस्ट्रेशन हो तो नहीं होगी दिक्कतें
सीबीएसइ में 9वीं और 11वीं में नामांकन के दो महीने के बाद ही रजिस्ट्रेशन कर लिया जाता है. सीबीएसइ के पैटर्न पर चल रहे बिहार बोर्ड में जब छात्र 12वीं में जाते है तो उनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जाती है. 10वीं पास करने के बाद छात्र बिना रजिस्ट्रेशन के ही एक साल तक स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करते है. ज्ञात हो कि समिति की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तीन चरणों में की जाती है. रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के बाद तीन बार समिति क्रास लिस्ट स्कूल और कॉलेज भेजती है, जिससे तमाम छात्रों के नाम, एड्रेस आदि को वेरिफाई किया जाता है.
- 2009 के बाद बदल गया सिस्टम
इंटर काउंसिल में 2009-10 सत्र तक नामांकन के साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जाती थी. जुलाई में नामांकन होने के बाद सितंबर से दिसंबर तक के बीच 11वीं क्लास के लिए छात्राें का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाता था. इसके बाद अगले साल 12वीं में जब छात्र जाते थे तो बस उनका परीक्षा फार्म भरवाया जाता था. इस बीच तमाम छात्रों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पूरी जांच के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाता था. अगर किसी छात्र के रजिस्ट्रेशन नंबर में कोई गलती होती थी तो उसे सही करवाने के लिए लंबा समय भी होता था. इससे गलती की संभावना काफी कम होती थी.
- तीन महीने में करना है रजिस्ट्रेशन से परीक्षा फार्म भरवाने तक का काम
2014-16 सत्र के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है. अब समिति के पास अक्तूबर से दिसंबर तक तीन महीने का समय है. इस बीच समिति को रजिस्ट्रेशन के साथ परीक्षा फार्म भी भरवा कर एडमिट कार्ड भी जेनरेट कर देना है. ऐसे में इस बार समिति के पास काफी चुनौती है.
कोट
रजिस्ट्रेशन के इस प्रक्रिया की जानकारी हमें नहीं है. नामांकन के साथ उसी साल अगर 11वीं में रजिस्ट्रेशन हो जायेगा तो समिति के लिए भी काफी आसानी हो जायेगी. अभी अफरातफरी से बचा जा सकेगा. हम इस पर विचार करेंगे.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति \\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment