Monday, September 28, 2015

नये मेरिट लिस्ट पर ही इंटर टॉपर होंगे सम्मानित, बोर्ड ने शुरू की तैयारी

- अक्तूबर दूसरे सप्ताह में जारी होगा टॉपर लिस्ट

संवाददाता, पटनानये टॉपर लिस्ट पर ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार के टॉपर्स को सम्मानित करेगी. इसकी तैयारी समिति ने शुरू कर दिया है. अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में स्क्रूटनी का काम समाप्त हो जायेगा. इसके बाद अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में समिति टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी करेगी. इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर टाॅपर्स को सम्मानित किया जायेगा. ज्ञात हो कि इंटर साइंस का रिजल्ट 20 मई 2015 को घोषित किया गया था. लेकिन इस बार प्रोविजनल टॉपर लिस्ट समिति ने जारी किया था. क्योंकि स्क्रूटनी के बाद टॉपर लिस्ट में बदलाव होने की संभावना बोर्ड को थी.
- साइंस के साथ ऑट्स और काॅमर्स का भी जारी होगा टॉपर लिस्ट समिति साइंस के साथ ऑट्स और काॅमर्स का भी दुबारा टॉपर लिस्ट जारी करेगा. समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि रिजल्ट के समय तो केवल साइंस का ही प्राेविजनल टॉपर लिस्ट जारी किया गया था. लेकिन स्क्रूटनी के बाद आर्ट्स और काॅमर्स में भी कुछ बदलाव हुआ है. ऐसे में अब तीनों ही स्ट्रीम साइंस, आटर्स और काॅमर्स के टॉपर लिस्ट को जारी किया जायेगा. तैयारी शुरू कर दी गयी है. स्क्रूटनी का काम लगभग पूरा हो चुका है. अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में टॉपर लिस्ट जारी कर दिया जायेगा.
- तीन दिसंबर को सम्मानित होंगे टॉपर बिहार बोर्ड की ओर से तीन दिसंबर को मैट्रिक और इंटर के टॉपर को हर साल सम्मानित किया जाता है. इसमें स्टेट टॉपर के साथ टाॅप टेन छात्र शामिल होते है. राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस पर बोर्ड की ओर से यह सम्मान समारोह आयोजित की जाती है. टॉपर के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्राचार्य आदि को भी बोर्ड सम्मानित करता है. 

No comments:

Post a Comment