Rinku Jha
Sunday, September 13, 2015
रेगुलर स्टुडेंट का वेरिफिकेशन करेगा सीबीएसइ
- एलओसी लिस्ट के साथ मांगा है रेगुलर स्टुडेंट की लिस्ट
संवाददाता, पटना
स्कूलों में स्टूडेंट का एटेंडेंस कितना है. कितने स्टूडेंटस रेगूलर रूप में स्कूलों में क्लास किया है. अब इनकी जांच सीबीएसइ खुद ही करेगा. फिलहाल तो इस संबंध में स्कूलों से लिस्ट मांगी गयी है. बोर्ड ने तमाम स्कूलों को रेगूलर स्टुडेंट की लिस्ट उनके कांटैक्ट नंबर के साथ देने का निर्देश दिया है. यह निर्देश परीक्षा फार्म भराने के साथ दिया गया है. स्कूलों को एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंटस) फार्म अपलोड करने के साथ, रेगूलर स्टुडेंट की लिस्ट भी बोर्ड को सम्मिट करना होगा. पहली बार एटेंडेंस को लेकर सीबीएसइ ने इस तरह का प्रयास शुरू किया है.
दिसंबर से होगा रेंडमली जांच
स्कूलों द्वारा सीबीएसइ को रेगुलर स्टुडेंट की लिस्ट भेजने के बाद बोर्ड उनकी जांच शुरू करेगा. जिन स्टुडेंट का नाम स्कूलों द्वारा भेजा जायेगा, उनसे पहले कांटैक्ट किया जायेगा. इसके बाद स्कूल कैंपस में रेंडमली जांच होगी. इस जांच में बोर्ड स्कूल के एटेंडेंस सीट की भी पूरे एक साल तक की जांच करेगा, जिसमें संबंधित स्टुडेंट के एटेंडेंस को देखा जायेगा. इसके अलावा उस दिन स्टुडेंट की उपस्थिति है या नहीं, यह भी बोर्ड देखेगा. यह जांच की प्रक्रिया एलओसी का फार्म भराने के बाद किया जायेगा.
स्कूल के गलत रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
जो भी स्कूल गलत रेगूलर स्टूडेंट की रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगें, उन स्कूलों पर कार्रवाई की जायेगी. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो कई सालों से ऐसा देखा जा रहा है कि स्टूडेंट साल भर क्लास नहीं करते और एडमिट कार्ड के समय उन स्टूडेंटस को लेकर स्कूल में हंगामा होता है. सीबीएसइ का यह नियम 10वीं ओर 12वीं दोनों ही बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट पर लागू होगा. इस बार सीबीएसइ ने परीक्षा फार्म भराने से ही इस पर सख्ती कर दी है. ज्ञात हो कि इस बार जिन स्टूडेंट का 75 फीसदी एटेंडेंस नहीं होगा, वो परीक्षा फाॅर्म नहीं भर पायेंगे.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment