Rinku Jha
Monday, September 28, 2015
सीबीएसइ ने इंप्रूवमेंट परीक्षा का बदला पैटर्न, जेइइ अभ्यर्थी सुधार सकेंगे अपना मार्क्स सीट
- 2016 से होगा लागू
संवाददाता, पटना
ज्वांइट एंट्रांस एग्जामिनेशन (जेइइ) एडवांस में सेलेक्शन होने के बावजूद प्लस टू के अंक के कारण पिछड़ गये. प्लस टू में मार्क्स कम आने के कारण रैंक अच्छा नहीं मिला. तो अब चिंता नहीं कीजिए. सीबीएसइ ने ऐसे स्टूडेंट को अपने मार्क्स सुधार के लिए दोबारा मौका देने का फैसला लिया है. जो स्टूडेंट्स 2015 के प्लस टू में कम अंक प्राप्त किये है वो सीबीएसइ के इंप्रूवमेंट परीक्षा में सारे विषयों की परीक्षा देकर अपने मार्क्स में सुधार कर सकते है. सीबीएसइ ने ऐसे तमाम स्टूडेंट को इंप्रूवमेंट की परीक्षा सारे विषयो में देने का परमिशन दे दिया है, जिन्हें 2015 की प्लस टू में कम अंक आये हो.
15 अक्तूबर तक है आवेदन भरने की तिथि
अपने मार्क्स सीट में सुधार करने के लिए जो भी स्टूडेंट इंप्रूवमेट देना चाहते है, उन्हें 15 अक्तूबर तक आवेदन भर देना है. सीबीएसइ के अनुसार हर विषय के स्टूडेंट को 250 से 600 रूपये तक आवेदन फी देना होगा. ज्ञात हो कि अभी तक स्टूडेंट एक या दो विषयो में ही इंप्रूवमेंट दे पाते थे. लेकिन 2016 मार्च में होने वाली प्लस टू बोर्ड परीक्षा में सारे विषयों में इंप्रूवमेंट लिया जायेगा.
छात्रों को होगा फायदा
सीबीएसइ के इस नियम से उन छात्रों को काफी फायदा होगा जो प्लस टू के मार्क्स के कारण अपना जेइइ एडवांस मे अच्छा रैंक प्राप्त नहीं कर पायें. प्लस टू में मार्क्स अच्छे नहीं आने के कारण ऑल इंडिया रैंक में ऐसे छात्र पिछड़ जाते है. उन्हें जेइइ एडवांस में अच्छे अंक आने के बावजूद उनका रैंक कम हो जाता है.
कोट
इसका फायदा काफी संख्या में स्टूडेंट्स को होगा. इससे एक बार प्लस टू में मार्क्स कम हो जाने के बाद भी स्टूडेंट को मार्क्स बढ़ाने का मौका मिलेगा. यह राहत की बात है.
आर आर मीणा, रीजनल आॅफिसर, सीबीएसइ पटना
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment