Rinku Jha
Friday, September 11, 2015
15 अक्तूबर से भरा जायेगा सीबीएसइ 10वीं और 12वीं का परीक्षा फार्म
पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने 2016 में हाेने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. 15 अक्तूबर से बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भराये जायेंगे. सीबीएसइ ने इसके लिए स्कूलों का निर्देश दे दिया है. सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंटस) भेजने का निर्देश दिया है. जो स्कूल एलओसी की लिस्ट सीबीएसइ को भेजेंगे, उन्हें पहले अपने रीजनल ऑफिस से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. इसके बाद रीजनल ऑफिस से एक आइडी नंबर के साथ पासवर्ड दिया जायेगा. इसी के आधार पर स्कूल एलओसी की लिस्ट बोर्ड को भेजेगा. एलओसी की लिस्ट स्कूलों को आॅन लाइन ही भेजनी होगी.
एसए और एफए का भी मार्क्स अपलोड करने का निर्देश
सीबीएसइ ने समेटिव असेसमेंट और फार्मेटिव असेसमेंट भी अपलोड करने का निर्देश स्कूलों को दिया है. 2015-16 सत्र के 10वीं एसए-वन और एफए-वन, एफए-टू का रिजल्ट अक्तूबर और नवंबर तक भेज देना है. इसके बाद दिसंबर और जनवरी के दौरान एफए-थ्री और एफए-फोर का माक्स को भेजना है. वहीं मार्च और अप्रैल में एसए-टू का माक्स स्कूलों को भेजना होगा. इसका निर्देश सीबीएसइ ने स्कूलों को भेज दिया है.
10वीं के लिए
परीक्षा फार्म भराने का तिथि - 15 से 22 अक्तूबर लेट फाइन के साथ स्कूल बेस्ड परीक्षा फार्म भराने की तिथि - 30 अक्तूबर से 7 नवंबर
लेट फाइन के साथ बोर्ड बेस्ड परीक्षा फार्म भराने की तिथि - 15 नवंबर से 22 नवंबर
12वीं के लिए
परीक्षा फार्म भराने की तिथि - 15 से 22 अक्तूबर लेट फाइन के साथ परीक्षा फार्म भराने की तिथि - 30 अक्तूबर से 7 नवंबर
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment