Rinku Jha
Sunday, September 20, 2015
एक अक्तूबर को 14 साल, तभी दे पायेंगे बोर्ड एग्जाम
- सीबीएसइ ने तमाम पैरेंट्स से जन्म प्रमाण पत्र लेने का दिया निर्देश
संवाददाता, पटना
10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पहले अपना जन्म प्रमाण पत्र जमा करना होगा, तभी वो बोर्ड परीक्षा में शामिल हो पायेंगे. सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को निर्देश दिया है. 2016 मार्च में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में वहीं स्टूडेंट्स शामिल हो पायेंगे, जो एक अक्तूबर को 14 साल पूरा कर लेंगे. इसके लिए सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को जांच करने को कहा है. स्कूल अपने स्तर से जांच करने के बाद पैरेंट्स से भी जन्म प्रमाण पत्र लेकर बोर्ड को भेजेगा.
कम होने वाले स्टूडेंट छंट जायेंगे
सीबीएसइ ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी स्टूडेंट की उम्र एक अक्तूबर को 14 साल नहीं होता है, तो ऐसे में वो स्टूडेंट 2016 की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे. एक अक्तूबर को स्टूडेंट की उम्र 14 साल होना अब आवश्यक है. अगर किसी स्टूडेंट की उम्र दो या तीन महीने भी कम होगी, तो उन्हें बोर्ड परीक्षा नहीं देने दिया जायेगा.
ट्रांसफर और फेल स्टूडेंट की देनी होगी जानकारी
जो स्टूडेंट ट्रांसफर हो कर 10वी में नामांकन लिया हो या 2015 की बोर्ड परीक्षा में फेल कर गये हो तो ऐसे में इसकी जानकारी भी स्टूडेंट को परीक्षा फार्म भरने के साथ देना होगा. ट्रांसफर होने वाले स्टूडेंट को दोनों ही स्कूल की जानकारी देनी होगी.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment