Sunday, September 13, 2015

काउंसिलिंग सेंटर से गांव के छात्रों को जोड़ेगा सीबीएसइ

- सीबीएसइ ने हर स्टेट में काउंसिलिंग सेंटर खोलने का लिया फैसला

संवाददाता, पटनाआइआइटी की तैयारी के लिए छात्राओं के लिए कोचिंग क्लास देने की शुरूआत करने के बाद अब सीबीएसइ गांव में रहने वाले छात्रो को काउंसिलिंग देने की सोच रहा है. इसके लिए बोर्ड की ओर से काउंसिलिंग सेंटर भी बनाया जायेगा. हर राज्य में बनने वाले इस काउंसिंलिंग सेंटर पर गांव के छात्रों को जोडा जायेगा. बोर्ड के अनुसार काउंसिलिंग सेंटर पर छात्रों का फ्री रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. स्टूडेंट जब चाहे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है. छात्रों की संख्या के अनुसार काउंसिलिंग सेंटर की संख्या भी बढायी जायेगी. बिहार में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर में खोला जायेगा.
बनायी गयी है एक्सपर्ट की कमिटी सीबीएसइ ने काउंसिलिंग सेंटर के लिए एक्सपर्ट की एक कमिटी भी बनायी है. इस कमिटी में अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट हैं जो हर छात्रों को उनकी जरूरत के अनुसार गाइड करेंगे. एक्सपर्ट में लोकल और सीबीएसइ की आेर से भी टीचर्स को रखा गया है. कमिटी को सीबीएसइ ने अधिक से अधिक छात्रों को जोडने का भी निर्देश दिया है.
दो सालों तक सीबीएसइ करेगा गाइड इस काउंसिलिंग सेंटर से स्टूडेंट को 11वीं और 12वीं दो सालों तक गाइड किया जायेगा. सीबीएसइ का यह प्रयास रहेगा कि गांव के हर स्टूडेंट को आइआइटी, मेडिकल आदि तक पहुुंचाने में मदद करें. काउंसिलिंग के अलावा बोर्ड की ओर से 10वीं में ही एक एप्टीच्यूट टेस्ट भी लिया जायेगा. इसमें से हर स्टेट से पांच सौ स्टूडेंट को चुना जायेगा. इन स्टूडेंट को सीबीएसइ अपने स्तर से प्लस टू में दो सालों के कोर्स में गाइड करेगी.
मुरादाबाद से हुई इसकी शुरूआत सीबीएसइ की ओर से पहला काउंसिलिंग सेंटर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खोला गया है. मुरादाबाद में खोले गये इस काउंसिलिंग सेंटर से अब तक पांच हजार गांव के छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है.
स्टूडेंट‌स की इन चीजों पर होगा सीबीएसइ का फोकस - 9वीं से 12वीं में छात्रों को उनके कैरियर को लेकर अवेयर करना
- कौन से विषय से किस तरह का कैरियर आप्सन है इसकी जानकारी मिलेगी - कैरियर के हर कंफ्यूजन को दूर किया जायेगा
- एप्टीच्यूट टेस्ट से छात्रों को काउंसिलंग की जायेगी - एप्टीच्यूट टेस्ट से छात्र कैरियर आप्सन बताया जायेगा
- जो स्टूडेंट‌स सेंटर से रजिस्ट्रर्ड होगे, उन्हें समय समय पर सीबीएसइ की ओर से गाइड किया जायेगा कोट
छात्राओं के लिए उडान प्रोजेक्ट के माध्यम से इंजीनियरिंग की तैयारी करवाने के बाद अब सीबीएसइ गांव के छात्रों से जुडने की शुरूआत की है. उत्तर प्रदेश से इसकी शुरूआत कर दी गयी है. 2016 के बोर्ड परीक्षा तक सारे स्टेट में यह काउंसिलिंग सेंटर खोला जायेगा. सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया \\B

No comments:

Post a Comment