Sunday, September 6, 2015

75 फीसदी एटेंडेंस पूरा नहीं तो 12वीं बोर्ड परीक्षा का फाॅर्म नहीं भर पायेंगे स्टूडेंट‌स

- 11वीं और 12वीं के लिए सीबीएसइ ने स्कूलों से एटेंडेंस सीट तैयार करने का दिया निर्देश

संवाददाता, पटनाक्लास बंक कर कोचिंग संस्थान जाकर क्लास करना अब स्टूडेंट को महंगा पड सकता है. जिन स्टूडेंट‌स का एटेंडेंस पूरा नहीं होगा उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जायेगी. सीबीएसइ ने 11वीं में 75 फीसदी और 12वीं में 75 फीसदी एटेंडेंस को मस्ट कर दिया है. इसकी जानकारी अब स्कूलों को परीक्षा फार्म भरवाने से पहले ही देना हाेगा. जिन स्टूडेंट का 75 फीसदी एटेंडेंस परीक्षा फार्म भरने के पहले पूरा नहीं हाेगा, वो 2016 की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे. इसकी सही से माॅनिटरिंग हो, इसके लिए सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों स्टूडेंट की एटेंडेंस सीट बोर्ड के पास भेजने का निर्देश दिया है.
एटेंडेंस के साथ स्कूल और कोचिंग संस्थान आपस में करते है मैनेज सीबीएसइ के पास शिकायतें आ रही है कि स्टूडेंट स्कूल जाने की बजाय कोचिंग सेंटर पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे है. कोचिंग सेंटर पर में उन्हें 11वीं और 12वीं का सिलेबस भी पढाया जा रहा है. स्कूल और कोचिंग संस्थान के आपस में मिलीभगत से स्टूडेंट का एटेंडेंस स्कूल में मैनेज हो जाता है. हाल में हुए सीबीएसइ की गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस मुददे को उठाया गया है. बैठक में यह फैसला लिया गया है कि कोचिंग संस्थान और स्कूल की मिलीभगत को रोकने के लिए परीक्षा फार्म भरवाने के पहले ही एटेंडेंस सीट की चेकिंग की जायेगी.
अभिभावकों को किया जायेगा अवेयर सीबीएसइ जल्द ही अभिभावकों को भी एक पत्र लिखने जा रही है. इसमें अभिभावकों को कहा जायेगा कि बच्चे का 11वीं में नामांकन स्कूल में करवायें, ना की कोचिंग संस्थान में. जानकारी के अभाव में अभिभावक 11वीं में ऐसे स्कूल में बच्चे का नामांकन करवा देते है जो स्कूल किसी कोचिंग संस्थान से जुडा होता है.
कोटएटेंडेंस के मामले में सीबीएसइ हमेशा से सख्त रहा है. हर साल परीक्षा होने के पहले इसकी जांच होती है. कई बार मजबूरी में सीबीएसइ को एडमिट कार्ड जारी करना पडता है, लेकिन अब परीक्षा फार्म के समय ही इसकी जांच होने से सही एटेंडेंस का पता चल जायेगा.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ\\B

No comments:

Post a Comment