Sunday, September 20, 2015

आचार संहिता के फेर में फंसे 250 स्कूल-कॉलेजों के करीब दस हजार छात्र

- संबद्धता नहीं मिलने की वजह से नहीं भर पायेंगे परीक्षा फॉर्म

- प्रदेश भर से 250 स्कूल और काॅलेजों ने संबंधता के लिए दो साल पहले दिया था आवेदन- आचार संहिता खत्म होने पर ही संबद्धता मिलने की उम्मीद
रिंकू झा, पटनापहले मान्यता मिलेगी तभी 11वीं में नामांकन लिया जा सकता है. पहले संबद्धता की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, तभी उस स्कूल या कॉलेज का 11वीं में नामांकन लेने की अनुमति दी जायेगी. लेकिन इस नियम को ना तो स्कूल कॉलेज ने माना और ना समय पर इन कॉलेजों और स्कूलों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संबद्धता ही दिया. अब स्कूल की गलती और बिहार बोर्ड की लापरवाही की सजा उन सैकड़ों छात्रों को मिलेगा जो अभी बिना संबद्धता वाले स्कूल और कॉलेजों में 11वीं में पढ़ रहे है़
अगस्त से दिसंबर 2014 तक दिया गया था अावेदन बिहार बोर्ड से संबंद्धता लेने के लिए अगस्त 2014 से दिसंबर 2014 के बीच कुल 250 स्कूल और कॉलेजों ने आवेदन दिया़ बोर्ड के नियम के अनुसार काॅलेज और स्कूल के आवेदन देने के छह महीने के अंदर उन स्कूल और कॉलेज के संबंद्धता की जांच हो जानी चाहिए थी. जांच के बाद बोर्ड यह तय करेगी कि किस कॉलेज या स्कूल को संबंद्धता दी जाये या नहीं दी जाये़
अक्तूबर 2014 के बाद नहीं हुयी बैठक संबंद्धता को लेकर बिहार बोर्ड में अक्तूबर 2014 के बाद एक भी बैठक आज तक नहीं हो पायी है. ऐसे में 250 स्कूल और कॉलेज अपनी संबंद्धता के लिए इंतजार करते रहे. इंटर काउंसिल सूत्रों की मानें तो जिन स्कूल और काॅलेजों ने दिसंबर 2014 तक आवेदन दिया था, उन्हें जुलाई 2015 सत्र शुरू होने से पहले संबंद्धता मिल जानी चाहिए थी. संबद्धता मिलने के बाद ही इन स्कूलों और कॉलेजों में 2015 में 11वीं में नामांकन लिये जाते हैं.
हजारों छात्रों ने ले लिया नामांकन संबद्धता मिल जाने की उम्मीद से इन 250 स्कूल कॉलेज ने जुलाई 2015 में 11वीं में नामांकन ले लिया है. अगर 250 स्कूल कॉलेज में एक सेक्शन (40 छात्र) में ही नामांकन लिया गया होगा तो दस हजार छात्र का नामांकन ले लिया गया होगा. अब इन छात्रों का अभी 12वीं में परीक्षा फार्म भरने नहीं दिया जायेगा. ऐसे में इन छात्रों का भविष्य दांव पर लग जायेगा.
कोटपिछले सप्ताह की संबंद्धता को लेकर एक बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन उसी के एक दिन पहले आचार संहिता लागू कर दिया गया. अब जब तक चुनाव नहीं हो जाता है, तब तक संबंद्धता नहीं दी जा सकेगी. इससे कॉलेज और स्कूल को संबद्धता देने का काम दो महीना रूक गया. नवंबर के बाद ही अब संबंद्धता दी जा सकेगी़
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति\\B

No comments:

Post a Comment