Rinku Jha
Saturday, August 22, 2015
संसद का कामकाज से संसद तक पहुंचेंगे सीबीएसइ स्टूडेंट
सीबीएसइ स्कूलों में लगाये जायेंगे पार्लियामेंट
संवाददाता, पटना
संसद का सत्र कैसे चलता है, विपक्ष और पक्ष की पार्टियां कैसे होती है, किसका क्या भूमिका होती है, कानून बनने की प्रक्रिया क्या है, अभी तक इन बातों को स्टूडेंटस किताबों में पढा करते थे. लेकिन अब स्कूलों में भी संसद लगाये जायेंगे. इतना ही नहीं संसद की गतिविधियां काे सही तरह से समझने और कार्य प्रणाली में शामिल होने के बाद संसद में जाने का भी मौका सीबीएसइ स्टूडेंट को मिलेगा. इसके बाद संसद के माध्यम से स्टूडेंटस को लोकसभा और राज्यसभा की गतिविधियों को नजदीक से जान का मौका मिलेगा. सीबीएसइ ने इस संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी किया है. भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती को लेकर स्कूलों में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया जायेगा. मॉक पार्लियामेंट में बेस्ट करने वाले स्टूडेंट को पार्लियामेंट में जाने का मौका मिलेगा.
मॉक पार्लियामेंट में स्टूडेंट के साथ टीचर्स भी होंगे साथ
मॉक पार्लियामेंट में 11वीं और 12वीं के स्टूडेंटस काे शामिल किया जायेगा. स्टूडेंटस के साथ इसमें टीचर्स भी शामिल होंगे. सीबीएसइ के अनुसार इसमें पोलिटिकल साइंस, सोशल साइंस और हिस्ट्री के टीचर्स को पहले मौका दिया जायेगा.
रिपोर्ट होगा तैयार
मॉक पार्लियामेंट की रिपोर्ट हर स्कूलों को तैयार करना है. रिपोर्ट को सीबीएसइ के पास हर स्कूलों को भेजना होगा. इस रिपोर्ट के आधार पर उन स्टूडेंटस की लिस्ट तैयार की जायेगी, जो पार्लियामेंट के कार्य में अपना रोल अच्छे से अदा किये होंगे. देश भर से ऐसे 543 स्टूडेंट की लिस्ट तैयार होगी. इन स्टूडेंट को संसद के सत्र में शामिल होने का मौका भारत सरकार की ओर से दिया जायेगा.
इन टॉपिक्स पर चलेगा मॉक पार्लियामेंट
- 1946 से 1950 तक में संसद के गठन पर होगी चर्चा
- पार्लियामेंट में स्पीच का स्टाइल 1950 के समय ही होना चाहिए - स्टूडेंट को करेंट सोशल पोलिटिकल पर भी डिबेट करना होगा
- वर्तमान सोसायटी के जो इश्यू है, उसे भी डिबेट में शामिल करना है -बिजनेस डिबेट भी स्टूडेंट के बीच किया जायेगा
- इस पार्लियामेंट का ब्राडकास्ट किया जायेगा
स्कूलों को करना होगा स्पेशल एरेंजमेंट
- एक बडे हॉल में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करना होगा - मॉक पार्लियामेंट में सिटिंग अरेजमेंट सही करना होगा
- हर टीचर्स को अलग-अलग चार्ज देना होगा - हर स्टूडेंट को अलग-अलग ग्रुप के लिए रोल दिया जायेगा
कोटपार्लियामेंट डिबेट की पहली बार सीबीएसइ शुरू कर रहा है. इससे स्टूडेंट को संसद की गतिविधियों के बारे में प्रैक्टिकली जानकारी मिलेगी. हर स्कूलों में इसका आयोजन होना है. इसके बाद देश स्तर पर 543 स्टूडेंट का एक ग्रुप तैयार किया जायेगा.
सुगंध शर्मा, एडिशनल डायरेक्टर, सीबीएसइ दिल्ली
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment