Rinku Jha
Saturday, August 22, 2015
सौरव कुमार और श्वेता सुमन बनी सिमुलतला प्रवेश परीक्षा की स्टेट टाॅपर
सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित
संवाददाता, पटना
सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. पूर्वी चंपारण के सौरव कुमार स्टेट टॉपर बने हैं. सौरव ( रौल नंबर 550115372) कुल 120 अंकों में 104 अंक मिले हैं़ छात्रा कटेगरी में मुजफ्फरपुर की श्वेता सुमन (रौल नंबर 510115205) स्टेट टॉपर बनी हैं. उनको 103 अंक आये हैं. ज्ञात हो कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 2015-16 सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा नौ अगस्त को प्रदेश भर में लिया गया था. इसमें कुल 8 हजार 5 सौ परीक्षाथी शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि रिजल्ट को बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर दोपहर साढ़े तीन बजे जारी कर दिया गया़ इसकी एक कॉपी विद्यालय के प्राचार्य को भी मेल की गयी है़
पहली बार मेरिट लिस्ट में निकाला गया रिजल्ट
अभी तक सिमुलतला आवासीय विद्यालयक के रिजल्ट कट ऑफ पर निकाला जाता था. पहली बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट मेधा सूची पर निकाला है. समिति की माने तो इस बार चूंकि एक ही प्रवेश परीक्षा पर छात्रों का चयन करना था. इस कारण मेरिट लिस्ट को आधार बनाया गया है. ज्ञात हो कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय में हर साल 120 सीटों के लिए नामांकन लिये जाते हैं. इसमें 60 सीटें छात्र और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किया मेरिट लिस्ट
जेनरल केटेगरी
छात्र का नाम - रौल नंबर - कुल अंक
सौरव कुमार (पूर्वी चंपारण) - 550115372 - 104
अजय कुमार (भोजपुर) - 730115035 - 102आदित्य राज (गया) - 260115028 - 100
छात्रा का नाम - रौल नंबर - कुल अंक
श्वेता सुमन (मुजफ्फरपुर) - 510115205 - 103
अनमोल कुमारी (कैमूर) - 760115036 - 100 अनामिका कुमारी (नालंदा) - 720113080 - 98
इबीसी केटेगरी
विद्याथी का नाम - रौल नंबर - कुल अंक
अभिनंदन राज (सीतामढी) - 520115005 - 94 ज्योति कुमारी (सीतामढ़ी) - 520115152 - 84
बीसी केटेगरी
विद्याथी का नाम - रौल नंबर - कुल अंक
अजय राज (नालंदा) - 720115046 - 95 उन्नत कुमारी (नालंदा) - 720115584 - 86
एससी केटेगरी
विद्याथी का नाम - रौल नंबर - कुल अंक
आदित्य राज (नालंदा) - 720115039 - 94 सोनल कुमारी (बेगूसराय) - 60115349 - 83
एसटी केटेगरी
छात्रा का नाम - रौल नंबर - कुल अंक
आभा कुमारी (पूर्वी चंपारण) - 540115001 - 75
डब्ल्यूबीसी केटेगरी
छात्रा का नाम - रौल नंबर - कुल अंक
अनुप्रिया राज (नालंदा) - 720115141 - 85
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment