Rinku Jha
Wednesday, August 19, 2015
24 अगस्त तक नेट अभ्यथी ओएमआर पर करें चैलेंज
24 अगस्त तक नेट अभ्यथी ओएमआर पर करें चैलेंज
28 जून को आयोजित नेट एग्जाम अभ्यथी को सीबीएसइ ने दिया एक और मौका
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से नेट अभ्यथी को उत्तर पुस्तिका के ओएमआर सीट पर चैलेंज करने और अपने अंकों में सुधार करने का मौका दिया है. यह मौका 28 जून 2015 को आयोजित नेट के अभ्यथी को मिलेगा. बोर्ड के अनुसार सभी उम्मीदवार अपने रिकॉर्डेड रेस्पांसेज, आंसर की और उत्तर पुस्तिका की ओएमआर सीट का स्कैंड इमेज प्राप्त कर सकते है. इसके लिए उम्मीदवार को 18 अगस्त से 24 अगस्त तक का सही समय दिया गया है. तमाम अभ्यथी सीबीएसइ के वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अपलोड कर सकते है.
चैलेंज के लिए देने होगे एक हजार रूपये का चार्ज
आंसर की, ओएमआर सीट या रिकॉर्डेड रेस्पांसेज पर अभ्यथी चैलेज करते है तो इसके लिए प्रति प्रश्न उन्हें एक हजार रूप्ये चैलेंज के रूप में चार्ज देने होंगे. सीबीएसइ के अनुसार ऑन लाइन ही की चैलेंज स्वीकार किया जायेगा. बांकी किसी भी माध्यम यानी डाक आदि से चैलेंज स्वीकार नहीं किया जायेगा.
शुल्क हो जायेगा वापस
सीबीएसइ के अनुसार अभ्यथी द्वारा दिये गये चैलेंज अगर सही निकलेगा तो बोर्ड द्वारा उन अभ्यथी के सारे शुल्क या चार्जेज वापस कर दिये जायेंगे. इसके बाद अभ्यथी के अंक अगर नेट क्वालिफाई तक पहुंच जाते है तो उस अभ्यथी के साथ सीबीएसइ अगली प्रक्रिया भी शुरू करेगा.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment