Rinku Jha
Sunday, November 1, 2015
एक साल से सीबीएसइ चेयरमैन का पद खाली, स्कूलों की जांच ठंडे बस्ते में
- जांच के नाम पर बस हो रही खानापूर्ति
रिंकू झा, पटना
स्कूलों की मनमानी फिर एक बार बढ़ जायेगी. ना तो स्कूलों पर कोई रोक लगाने वाला होगा और ना ही स्कूलों को यह डर रहेगा कि सीबीएसइ उसकी गलती पकड़ लेगी. सीबीएसइ द्वारा मान्यता खत्म कर देने का डर भी नहीं रहेगा. ऐसे में स्कूलों की मनमरजी खूब चलेगी. इसकी मुख्य वजह है सीबीएसइ में चेयरमैन का पद खाली होना. पिछले एक साल से सीबीएसइ के चेयरमैन का पद खाली है. इससे कोई भी काम नहीं हो पा रहा है. बोर्ड परीक्षा संबंधित रूटीन काम तो हो रहा है, लेकिन कई काम पर रोक लग गया है. खासकर स्कूलों की रेंडमली जांच प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चला गया है.
विनित जोशी के बाद नहीं हुए कोई चेयरमैन
विनित जोशी के 2014 में रिटायर होने के बाद अभी तक सीबीएसइ बिना चेयरमैन के ही चल रहा है. विनित जोशी के रिटायर होने के बाद मानव संसाधन विभाग की सतवीर वेदी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सीबीएसइ का चेयरमैन बनाया गया था. कुछ महीने सतवीर वेदी के रहने के बाद सीबीएसइ ने चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार मानव संसाधन विभाग के ही वाइएसके सेशू कुमार को दिया है. लगभग दो महीने से श्री कुमार ही इस पद का अतिरिक्त प्रभार पर है. अभी हाल में सीबीएसइ ने चेयरमैन के पद के लिए वैकेंसी निकाली है. सीबीएसइ सूत्रो की माने तो जब तक नये चेयरमैन नियुक्त होंगे, तब तक बोर्ड परीक्षा का समय आ जायेगा.
शुरू होते ही बंद हो गयी रेंडमली जांच
हर साल सितंबर से अक्तूबर के बीच सीबीएसइ की विजिलेंस डिपार्टमेंट की ओर से स्कूलों की रेंडमली जांच होती है. इस बार सितंबर में स्कूलों की जांच शुरू हुई. डीएवी गोला रोड स्कूल की जांच की गयी, सीबीएसइ की टीम ने स्कूल की विजिट भी किया. एक दिन के विजिट में कई प्वाइंट पर कमियां भी स्कूलों में पायी गयी. इसके बाद किसी भी स्कूल जांच नहीं हो पायी.
पटना के दस स्कूलों की होनी थी रेंडमली जांच
सितंबर से अक्तूबर तक पटना के दस स्कूलों की जांच होनी थी, लेकिन मात्र एक स्कूल की ही जांच इन दो महीने में हो पाया. उसमें भी जिन स्कूल के प्रिंसिपल को इस जांच में लगाया गया था, उन्होंने जांच में केवल खानापूर्ति ही किया. नौ स्कूलों की जांच भी नहीं हो पाया. जांच में वो स्कूल भी शामिल है, जिनके मान्यता का ड्यूरेशन मार्च 2016 में खत्म हो रहा है. ऐसे में मार्च 2016 के बाद कई स्कूल मान्यता के बिना हो जायेंगे.
कोट
पिछले एक साल से सीबीएसइ के चेयरमैन का पद खाली है. अभी नये चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू तो हुई है, लेकिन इसे पूरा होने में अभी समय लगेगा. तब तक स्कूलों की जांच प्रक्रिया का समय पूरा हो जायेगा. ऐसे में इस बार स्कूलों की जांच नहीं हो पायेगी.
डीएस सिंह, जांच टीम के सदस्य, सीबीएसइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment