Friday, November 6, 2015

देश भर में एक जैसे होंगे 12वीं के एग्जाम

सीबीएसइ ने दिया प्रस्ताव, हर स्टेट बोर्ड से लिया जा रहा सलाह

रिंकू झा, पटनादेश भर में 12वीं का एग्जाम जल्द ही एक फॉर्मेट पर होगा. सभी प्रदेशों में 12वीं का प्रश्नपत्र एक समान होगा और उनकी परीक्षा भी एक समय में ली जायेगी. इसको लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सीबीएसइ ने मिल कर संयुक्त प्रस्ताव तैयार किया है. इस प्रस्ताव को स्टेट बोर्डों को भेज कर उस पर राय भी मांगी गयी है. रायशुमारी होने के बाद अगले सत्र से इसे लागू कर दिये जाने की संभावना है. इसके लागू होने पर स्टूडेंट्स को अधिक फायदा होगा.
एक ही जैसे प्रश्न पत्र पर ली जायेगी परीक्षा 12वीं के एग्जाम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. 12वीं के एग्जाम के कुछ कॉमन फीचर तय किये गये है. जिस पर सारे एजुकेशन बोर्ड फॉलो करना होगा. सीबीएसइ की मानें तो इसकी शुरुआत कॉमन सिलेबस से होगी. क्वेश्चन पेपर का डिजाइन एक जैसा होगा. इसको लेकर सभी बोर्डस से सहमति ली गयी है, ताकि क्वालिटी और स्टैंडर्ड एक जैसा हो सके.
हर बोर्ड का अपना है सिलेबस वर्तमान में अलग-अलग एजुकेशन बोर्ड का सिलेबस अलग-अलग है. इसलिए मंत्रालय ने एक जैसा सिलेबस बनाने का प्रस्ताव दिया गया. फिलहाल सभी बोर्ड एग्जाम भी अलग-अलग डेट में होते है. इससे कई बार कुछ कॉम्पीटिशन एग्जाम की डेट को लेकर भी विवाद बना रहता है. डेट कई बार आगे पीछे करनी पड़ती है. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो अगर पूरे देश में 12वीं के एग्जाम एक ही तारीख में हो, तो इससे एग्जाम डेट भी क्रॉस नहीं होगी.
क्वेश्चन पेपर भी एक जैसा क्वेशचन पेपर का कॉमन फॉमेट रखने पर भी लगभग सभी बोर्ड्स के अधिकारियों ने सहमति जतायी. वर्तमान एग्जाम व्यवस्था में किसी बोर्ड में ज्यादा ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन होते है. किसी में ज्यादा सिलेक्टिव. इसलिए किसी बोर्ड के स्टूडेंटस ज्यादा मार्क्स ले आते है जबकि दूसरे बोर्ड के स्टूडेंट्स के उतने मार्क्स नहीं आ पाते है. इसलिए सहमति बनी कि कॉमन फॉमेंट बनाया जायेगा. जिसमें तय होगा कि कितने ऑब्जेक्टिव. ग्रेस मार्क्स को लेकर भी कॉमन सिस्टम की बात हुई.
कोट
12वीं बोर्ड की परीक्षा एक साथ अगर पूरे देश में ली जाती है तो इसमें बिहार के छात्रों को काफी फायदा होगा. क्योंकि बिहार के छात्र पिछड़ जातेे हैं. मार्क्स के कारण बिहार के छात्र पीछे नहीं रह पायेंगे. देश भर के लिस्ट में बिहार के छात्र का नाम होगा. लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
काॅमन परीक्षा होने से हर बोर्ड के छात्र को एक जैसा मौका मिलेगा. परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक एक सिस्टम में होगा. हर स्टूडेंट की प्रतिभा एक जैसा सामने आयेगी. कॉमन परीक्षा का सिस्टम काफी अच्छा है. राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ

No comments:

Post a Comment