Rinku Jha
Monday, November 2, 2015
मैट्रिक के दस और इंटर के पांच-पांच टॉपर को सम्मानित करेगा बिहार बोर्ड
- तीन दिसंबर को सम्मानित होंगे टॉपर
संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तीन दिसंबर को मैट्रिक के दस टॉपर को सम्मानित किया जायेगा. पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह पर हर साल बोर्ड की तरफ से मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को सम्मानित किया जाता है. 2015 के मैट्रिक के दस टॉपर के अलावा इंटरमीडिएट के हर स्ट्रीम से पांच-पांच टॉपर्स को भी सम्मानित किया जायेगा. इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मेरिट लिस्ट एक दो दिनों में तैयार हो जायेगा. नये मेरिट लिस्ट पर ही टॉपर को सम्मानित किया जायेगा. इसकी सूचना टॉपर को बोर्ड की तरफ से दिया जायेगा. इसके अलावा प्रदेश भर से दस जिला शिक्षा पदाधिकारी और दस जिलाधिकारी को भी बोर्ड सम्मानित करेगा. इसके अलावा प्रत्येक जिले के स्कूल टॉपर के प्रिंसिपल को भी समिति की ओर से सम्मानित किया जायेगा. इस बार समिति मॉडल पेपर तैयार करने में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेगी. 2015 में मैट्रिक और इंटर के मॉडल पेपर तैयार करने वाले लगभग 70 टीचर्स को समिति इस बार सम्मानित करने जा रही है.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment