Rinku Jha
Monday, November 9, 2015
अपार्टमेंट में चल रहा स्कूल, जहां देखो वहीं पर खुल जाते स्कूल
- इंद्रपूरी और राजीव नगर इलाके में जहां तहां खुला है स्कूल
संवाददाता, पटना
ना तो स्कूल की बिल्डिंग है और ना ही कैंपस, स्कूल के नाम पर चार कमरे और स्कूल के नाम का साइन बोर्ड ही दिखता है. लेकिन यह सीबीएसइ ने एफिलिएटेड स्कूल है. प्रभात खबर के ऑन स्पॉट स्कूल पड़ताल में कई ऐसे स्कूल दिखे जहां पर स्पेश के नाम पर बस चार क्लास रूम है. कई स्कूल अपार्टमेंट में चल रहे है तो कई स्कूल गलियों में चल रहे है. राजीव नगर के हर रोड नंबर में एक या दो स्कूल प्राइवेट घर या अपार्टमेंट में चल रहे है. खुद को सीबीएसइ से एफिलिएटेड बता रहे इन स्कूलों की लिस्ट सीबीएसइ के वेबसाइट पर नहीं है. लेकिन सीबीएसइ के नाम पर अभिभावक मोटी रकम देकर अपने बच्चे का नामांकन करवा रहे है.
अपार्टमेंट के दो फ्लोर पर चल रहे स्कूल
इंद्रपूरी स्थित सैकरेड पब्लिक स्कूल कुलानंद कुंज अपार्टमेंट में चल रहा है. मेन रोड पर ही स्थित इस अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर तीन कमरे में चल रही है. मॉटेसरी, प्रायमरी और सेकेंडरी के लिए एक-एक कमरे में स्कूल चलता है. फी के नाम पर मोटी रकम भी स्कूल में नामांकन के समय लिया जाता है. सीबीएसइ ने इस स्कूल को मान्यता नहीं दिया हुआ है, लेकिन यह स्कूल सीबीएसइ के नाम पर स्कूल चला रहा है.
मान्यता खत्म, फिर भी चल रहा स्कूल
कई ऐसे स्कूल है जहां की मान्यता सीबीएसइ ने दो साल तीन साल पहले खत्म कर दिया है, लेकिन आज भी ये स्कूल सीबीएसइ के नाम पर चल रहे है. शेरवुड स्कूल की मान्यता को सीबीएसइ ने तीन साल पहले ही खत्म कर दिया था. लेकिन यह स्कूल आज भी अपने साइन बोर्ड पर सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त लिख कर कमाई कर रहा है. इसके अलावा न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल और अंकुर पब्लिक स्कूल की भी मान्यता सीबीसइ ने 2014 में खत्म दिया है. फिर स्कूल सीबीएसइ के नाम पर ही चल रहा है.
मान्यता मिला नहीं और चला रहे सीबीएसइ के नाम पर स्कूल
- शेरवुड स्कूल, राजीव नगर
- सैकरेड हर्ट पब्लिक स्कूल, इंद्रपुरी - आइडियल पब्लिक स्कूल, राजीव नजर
- लेटर्स स्कूल, राजीव नगर - भारती पब्लिक स्कूल, इंद्रपुरी
- वीणा भारती स्कूल, राजीव नगर - विधा भारती निकेतन, राजीव नगर
- अंकुर पब्लिक स्कूल- न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment