Friday, November 6, 2015

कैंपस है नहीं, किराये पर खोल लिया स्कूल

एक ही स्कूल में सीबीएसइ के दो तरह के नियम है चलते

रिंकू झा, पटनास्कूल - सेंट कैंरेंस प्रायमरी स्कूल. मकान नंबर - 138 डी. मकान मालिक - आरके सिन्हा. स्कूल होली मिशन गर्ल्स स्कूल. मकान नंबर - 135 डी. स्कूल - रेंडियेट इंटरनेशनल किड्स स्कूल. मकान नंबर - 341 बी. किराये के मकान में चल रहे इन स्कूल की मुख्य बिल्डिंग भले कहीं और हो. मुख्य बिल्डिंग में भले स्कूल खोलने के सारे नियमों का पालन हो रहा हो, लेकिन इन स्कूल के ब्रांच स्कूल भी चलते है. इन ब्रांच स्कूल में ना तो सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड के नियम का पालन होता है और ना ही स्कूल का अपना बिल्डिंग ही है. गुरुवार को प्रभात खबर की ओर से बोरिंग रोड से कुर्जी मोड़ तक स्कूलों की पड़ताल की गयी. इसमें पाया गया कि कई बड़े स्कूल की मेन बिल्डिंग भले सारी सुविधाओं और बोर्ड के नियम के अनुसार चल रहे हो, लेकिन इसका उलटा ब्रांच स्कूल में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है.
किराये पर चलते है तमाम ब्रांच स्कूल पटना में कई एरिया में तमाम बड़े स्कूलों के ब्रांच स्कूल चलते है. अलग-अलग एरिया में चल रहे ब्रांच स्कूल अधिकांश किराये के मकान में चल रहे है. ये किराये का मकान किसी एडवोकेट या आइएएस ऑफिसर का है. इन स्कूलों में ना तो प्ले ग्राउंड है और ना ही कमरे में समुचित रोशनी ही आती है. कई क्लास रूम में तो काफी अंधेरा भी रहता है. स्कूल कैंपस में मेन गेट के निकलने ही रोड है. इससे छुट्टी के समय भारी जाम का भी सामना स्टूडेंट काे करना पड़ता है.
फी के नाम पर सारे चार्जेज लेता है स्कूल ब्रांच स्कूल में सुविधा मिले ना मिले, लेकिन फी लेने में स्कूल वाले पीछे नहीं रहते है. मोटी रकम के नाम पर हर महीने ट्यूशन फी के साथ कई अन्य चार्जेज भी लिये जाते है. प्ले ग्राउंड हो ना हो, लेकिन एक्टिवटी के नाम पर एनुअल चार्जेज लिये जाते है. होली मिशन गर्ल्स स्कूल के सूत्रो की माने तो स्कूल के दो ब्रांच चलते है. पहले ब्रांच एके पूरी के मकान नंबर 126 में चलता है. यहां पर क्लास वन से 10वीं तक की पढ़ाई होती है. वहीं दूसरे ब्रांच में 11वीं और 12वीं का क्लास चलता है. 135 डी मकान नंबर में चल रहे इस स्कूल में क्लास रूम अंधेरा है. लैब और लाइब्रेरी के नाम पर कुछ नहीं है. लेकिन स्कूल वाले चार्ज के रूप में मोटी रकम लेते है.
सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड के अनुसार ऐसा हो स्कूल कैंपस - स्कूल की एक बिल्डिंग होगी
- स्कूल में प्ले ग्राउंड होना चाहिए - इंडोर गेम और आउट डोर गेम की सुविधा होनी चाहिए
- स्कूल कैंपस में सीसी टीवी कैमरा लगे होना चाहिए - एक क्लास में 40 स्टूडेट से अधिक नहीं होने चाहिए
- 10 स्टूडेंट पर दो टीचर्स होने चाहिए - स्कूल कैंपस में रैंप की व्यवस्था होना चाहिए
इन स्कूलों के चलते है कई कैंपस - सेंट कैरेंस हाई स्कूल
- होली मिशन स्कूल - होली मिशन इंटरनेशनल स्कूल
- होली क्रास इंटरनेशनल स्कूल - रेडियेंट इंटरनेशनल स्कूल
- सेंट डॉमिनिट सोवियोज हाई स्कूल - डाॅन बास्को एकेडमी

No comments:

Post a Comment