Rinku Jha
Saturday, November 21, 2015
सीबीएसइ 12वीं के पैटर्न पर होगा आइसीएसइ 12वीं का साइंस क्वेशचन पेपर
- बोर्ड ने लिया फैसला, 2018 से होगा लागू
संवाददाता, पटना
इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आइसीएसइ) के स्टूडेंट के लिए राहत की खबर है. अब आइसीएसइ बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट भी सीबीएसइ पैटर्न पर परीक्षा दे पायेंगे. बोर्ड की ओर से सीबीएसइ पैटर्न पर प्रश्न पत्र करने का फैसला लिया गया है. पहले साइंस विषय में इसकी शुरुआत होगी. इसके बाद दूसरे स्टीम में भी इसे लागू किया जायेगा. ज्ञात हो कि अभी तक आइसीएसइ बोर्ड का अपने सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाई होती थी. लेकिन 2017 से 12वीं परीक्षा के साइंस स्टीम के परीक्षा पैटर्न में चेंज किया जा रहा है.
सारे प्रतियोगी परीक्षा सीबीएसइ पैटर्न पर
इंजीनियरिंग और मेडिकल के सारे प्रतियोगी परीक्षा अब सीबीएसइ पैटर्न पर लिया जाता है. ऐसे में आइसीएसइ बोर्ड के स्टूडेंट को काफी परेशानी होती थी. उन्हें अपने सिलेबस के अलावा सीबीएसइ सिलेबस पर भी ध्यान देना होता था. इस कारण बोर्ड अब इसमें बदलाव करने जा रहा है. इससे आइसीएसइ बोर्ड के स्टूडेंट की परेशानी कम होगी. इस संबंध में आइसीएसइ बोर्ड के सेक्रेटरी जेरी एरेथून ने बताया कि 2017 से इसे लागू किया जायेगा. बोर्ड अब सीबीएसइ के पैटर्न पर ही साइंस का क्वेशचन पेपर करने जा रहा है.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment