Friday, November 6, 2015

नीचे दुकान, शो रूम और उपरी मंजिल पर चल रहा स्कूल

- सीबीएसइ करे एफआइआर तो 40 फीसदी स्कूल हो जायेगा बंद

तमाशा स्कूल पार्ट टू
संवाददाता, पटनासेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने भले स्कूल खोलने के नियम बना रखे हो. बिना नियम के स्कूल खोलने पर पाबंदी हो, लेकिन पटना में कई ऐसे स्कूल है जो सीबीएसइ के नियम को ताक पर रख कर स्कूल चला रहे है. अभी तक आपने पढ़ा कि पटना में कई ऐसे स्कूल है जिनके पास ना तो प्ले ग्राउंड है और ना ही सही क्लास रूम ही है, लेकिन फिर भी स्कूल चल रहे है. प्रभात खबर के ऑन स्पॉट पड़ताल के तहत ऐसे कई स्कूल सामने आयें जो ऐसे बिल्डिंग में चल रहे है, जिनके नीचे और उपर दुकान या शो रूम चल रहे है. बिल्डिंग के बीच के पार्ट में स्कूल चल रहा है. मीठापुर एरिया में चल रहे इन स्कूलों के ना तो बाउंड्री से घेरा हुआ है और ना ही सुरक्षा को लेकर कोई गार्ड आदि की व्यवस्था ही गयी है.
सीबीएसइ के नाम पर चला रहे स्कूल सीबीएसइ के नाम का इस्तेमाल वहीं स्कूल करेगा जो सीबीएसइ से या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त हो, लेकिन पटना के कई ऐसे स्कूल है जो बिना मान्यता प्राप्त ही सीबीएसइ के नाम का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे है. मीठापुर में आरकेपी पब्लिक स्कूल को सीबीएसइ का मान्यता प्राप्त नहीं है. लेकिन स्कूल ने अपने नेम प्लेट पर सीबीएसइ का नाम इस्तेमाल किया है. जिस तरह से पटना में स्कूल सीबीएसइ के नाम का इस्तेमाल कर रहे है, इससे अगर सीबीएसइ द्वारा एफआइआर किया जायें तो 40 फीसदी स्कूल बंद हो जायेगा.
खुशरुपुर में मेन स्कूल, ब्रांच चल रहे पटना में स्कूल को भले खुशरुपुर के एड्रेस पर सीबीएसइ ने मान्यता दिया हो, लेकिन स्कूल पटना स्थित मीठापुर में चल रहा है. एसआर विद्यापीठ सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त तो है, लेकिन सीबीएसइ ने खुशरुपुर एसआर विद्यापीठ को मान्यता दिया हुआ है. मीठापुर में स्कूल का एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस है. एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस में ही स्कूल चलाये जा रहे है. स्कूल के बाहर लकड़ी विक्रेता का दुकान है. इसका भी बोर्ड स्कूल के बोर्ड के साथ लगा हुआ है.
सड़क पर ही खड़ा कर रखा है स्कूल बिल्डिंग मीठापुर एरिया से जक्कनपुर तक ऐसे कई स्कूल है जिनके पास ना तो प्ले ग्राउंड है और ना ही कैंपस ही है. बस सड़क किनारे ही स्कूल की बिल्डिंग खड़ी है. छुट्टी के बाद स्टूडेंट सड़क पर ही निकल कर स्कूल वाहन में बैठते है. सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है. सड़क पर ही खड़े इन स्कूल बिल्डिंग में कोई सुविधा तक नहीं है.
सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड के नियम को ताक पर रख कर चल रहे ये स्कूल - एनी बेसेंट स्कूल
- एसआर विद्यापीठ- आरकेपी पब्लिक स्कूल
- एनी बेसेंट नेशनल स्कूल- शिवम पब्लिक स्कूल
- विवेकानंद पब्लिक स्कूल - प्राकृतिक स्कूल
- सेंट एमजी पब्लिक स्कूल 

No comments:

Post a Comment