Rinku Jha
Sunday, November 15, 2015
स्टूडेंट्स की हर एक्टिविटी पर होगी अब टीचर्स और अभिभावक की नजर
- सीबीएसइ ने लांच किया सारांश प्रोजेक्ट, 7 नवंबर से हुआ लागू
संवाददाता, पटना
क्लास में बच्चे का पफार्मेंस कैसा है. क्लास की पढ़ाई में अापका बच्चा किस पोजिशन पर है. बच्चे का रिकार्ड कार्ड हर महीने का कैसा आ रहा है. सब्जेक्ट वाइड स्टूडेंट का डेवलपमेंट कैसा हो रहा है. स्टेट, नेशनल आदि लेवल पर स्टूडेंट का परफार्मेंस कैसा है. अब इन चीजों की जानकारी जहां पैरेंट्स के लिए आसान हो जायेगा, वहीं टीचर्स भी आसानी से स्टूडेंट के बारे में जान पायेंगे. सीबीएसइ की ओर से सारांश पोर्टल लांच किया गया है. 7 नवंबर को शुरू किया गया सारांश पोर्टल के तहत स्कूल के एग्जामिनेशनल सिस्टम में पारदर्शिता लायी जायेगी. डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को लेकर इसे शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत 9वीं से 12वीं क्लास के लिए किया जा रहा है.
एजुकेशन में किया जायेगा इंप्रूव
सीबीएसइ की माने तो सारांश पोटर्ल से स्टूडेंट के एजुकेशन सिस्टम को इंप्रूव किया जा सकेगा. इससे पैरेंट्स और स्कूल के बीच इंट्रैक्शन बढ़ेगा. पैरेंट्स को स्टूडेंट के बारे में जानने के लिए टीचर्स या स्कूल से संपर्क नहीं करना पड़ेगा. सारांश पोर्टल पर जाकर सारी जानकारी उन्हें मिल जायेगी. सारांश पोर्टल से स्कूल और पैरेंट्स खुद का सेल्फ रिव्यू कर पायेंगे.
पैरेंट्स ऐसे रख सकेंगे नजर
- सारांश पोर्टल पैरेंट्स के पास मौजूद रहेगा. स्कूल स्टडी कैसा चल रहा है, इसकी जानकारी पैरेंट्स को मिल जायेगी
- पैरेंट्स को सारांश पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. - हर पैरेंट्स को एक रजिस्ट्रेशन नंबर और बच्चे का रौल नंबर दिया जायेगा. इसके आधार पर पैरेंट्स जानकारी ले पायेंगे
- स्कूल की अोर से पैरेंट्स को यूजर नेम और एक पासवर्ड दिया जायेगा. हर पैरेंट्स को उनके मोबाइल और ई-मेल पर पासवर्ड भेजा जायेगा. - यह पासवर्ड ऑथेंटिक पैरेंट्स को ही मिलेगा.
स्कूल सारांश पोर्टल से स्टूडेंट्स पर रख सकेगा नजर
- सारांश प्रोजेक्ट हर सीबीएसइ मान्यता प्राप्त स्कूलों को दिया गया है
- हर स्कूल को एफिलिएशन नंबर और स्कूल कोड देने के बाद बोर्ड द्वारा सारांश पोटर्ल से जोड़ा जायेगा - बोर्ड द्वारा स्कूल को यूजर नेम और पासवर्ड प्रोवाइड करवाया जायेगा
- 9वीं और 11वीं में रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही स्टूडेंट का सारा डाटा सारांश पोर्टल से जुड़ जायेगा.
कोट
सारांश पोर्टल से एजुकेशन क्षेत्र में पारदर्शिता आयेगा. पैरेट्स और टीचर्स को सारी जानकारी स्टूडेंट के बारे में पता चलेगा. स्टूडेट्स के एजुकेशन के बारे में तमाम जानकारी ली जा सकेगी. हर स्कूल को इससे जोड़ा गया है.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment