Rinku Jha
Monday, November 23, 2015
मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए सीबीएसइ ने जारी किया गाइड लाइन
- दिसंबर तक सीबीएसइ ने स्कूलों को 12वीं का कोर्स पूरा करने का दिया निर्देश
संवाददाता, पटना
जेइइ मेन के लिए आवेदन की तिथि निकाली जा चुकी है. वहीं एआइपीएमटी का आवेदन जल्द ही निकलने की संभावना है. आवेदन निकलने के साथ ही सीबीएसइ ने गाइड लाइन भी जारी कर दिया है. स्कूल में 12वीं की सिलेबस को पूरा करने के साथ परीक्षा की तैयारी को लेकर भी गाइड लाइन जारी किया गया है. बोर्ड ने जहां दिसंबर तक सिलेबस को पूरा करने का निर्देश जारी किया है, वहीं तैयारी को लेकर मॉक टेस्ट के बारे में भी जानकारी स्टूडेंट को दे रहा है.
- बच गये है सिर्फ पांच से छह महीने
एआइपीएमटी की परीक्षा के लिए अब सिर्फ छह महीने ही बचे है. वहीं जेइइ मेन की परीक्षा के लिए पांच महीने का समय अब परीक्षाथी के पास है. एग्जाम अप्रैल और मई में ली जायेगी. इस बार सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की चर्चा है, लेकिन इस पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. दिसंबर के पहले सप्ताह में एआइपीएमटी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. एआइपीएमटी के आधार पर देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएसइ और बीडीएस की लगभग 3500 सीटों पर नामांकन होता है.
अभी से करें एग्जाम का टाइम मैनेजमेंट
एआइपीएमटी में मुख्यत: तीन सब्जेक्ट आते है. इनमें फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायाेलॉजी शामिल है. एग्जाम में फिजिक्स के क्वेश्चंस सबसे ज्यादा आते है. इसलिए फिजिक्स को 40 प्रतिशत समय, केमेस्ट्री को 35 फीसदी और शेष समय बायोलॉजी के लिए निकाले. ताकि आपकी फिजिक्स हो सके. एक्सपर्ट पीके सिंह ने बताया कि एआइपीएमटी के स्टूडेंट अक्सर गलती कर जाते है. बॉयोलाजी पर अधिक समय देते है. लेकिन सबसे अधिक प्रश्न फिजिक्स से आता है. इस कारण इसका ख्याल अभी से करना चाहिए .
- दिसंबर तक कोर्स कर ले कंपलीट, जनवरी में करें रिवीजन
एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि इस एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षाथी को स्टडी पर पूरा फोकस करना चाहिए. इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प है कि स्टूडेंट्स को दिसंबर तक सिलेबस खत्म कर ले. इसके बाद जनवरी से मार्च तक रिवीजन और अप्रैल में मॉक टेस्ट और पुराने पेपर साॅल्व करना चाहिए. इससे परीक्षाथी का आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसके अलावा मॉक टेस्ट देने से एग्जाम का डर भी खत्म हो जाता है. साथ ही एक्यूरेसी के साथ-साथ स्पीड भी बढ़ जाती है. इस वर्ष इसमें परीक्षाथी की संख्या भी बढ़ सकती है.
जेइइ मेन के लिये जा रहे आवेदन
आइआइटी में एडमश्न के लिए होने वाले कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानी जेइइ एडवांस-2016 में 22 मई को होगा. इस बार जेइइ एडवांस का आयोजन आइआइटी गुवाहाटी द्वारा किया जा रहा है. इससे पूर्व जेइइ मेन का आयोजन चार अप्रैल को होगा. इस बार जेइइ मेन में सफल दो लाख प्रतिभागियों को जेइइ एडवांस देने का मौका मिलेगा. जेइइ मेन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चाल है. 31 दिसंबर तक यह चलेगा.
आन लाइन हल करें क्वेश्चंस
मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए प्रतिभागियों को जेइइ एडवांस की वेबसाइट पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट भी दे सकते है. इसके लिए www.jeeadv.ac.in पर जाना होगा. इसकी मदद से प्रतियोगी पेपर की प्रैक्टिस कर सकते है. इस वेबसाइट पर आइआइटी के तैयारी को लेकर कोर्स की भी जानकारी दी गयी है.
यह रहेगा एग्जाम शेड्यूल
जेइइ मेन ऑन लाइन एप्लीकेशन की अंतिम तिथि - दिसंबर का अंतिम सप्ताह
आवेदन में करेक्क्शन का समय - जनवरी के सेकेंड वीक तक एडमिट कार्ड - एक मार्च से मिलना शुरू हो जायेगा
जेइइ मेन का पेन एंड पेपर बेस्ड परीक्षा - अप्रैल के प्रथम सप्ताह में
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment