Sunday, November 15, 2015

स्पेशल पेन से सीबीएसइ लेगी 12वीं बोर्ड की परीक्षा

- स्टूडेंट को परीक्षा केंद्र पर जायेंगे यूनिफाॅर्म में

रिंकू झा, पटनासेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से 2016 के बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा को कदाचार मुक्त करने के लिए बोर्ड की ओर से इस बार कई चेंजेज किये जायेंगे. पहली बार 12वीं बोर्ड के परीक्षाथी को जहां स्पेशल पेन मिलेगा, वहीं तमाम परीक्षार्थियों को स्कूल यूनिफाॅर्म में परीक्षा केंद्र पर जाने का निर्देश दिया गया है. सीबीएसइ की ओर से निर्देश जल्द ही तमाम स्कूलों को भेजा जायेगा. परीक्षा संबंधित सारी जानकारी स्कूलों को एक महीने पहले अवगत करवाया जायेगा.
एक जैसे इंक से देंगे परीक्षाथी परीक्षा सीबीएसइ सूत्रों की माने तो इस बार 12वीं के तमाम परीक्षाथी एक जैसे इंक से ही परीक्षा देंगे. परीक्षाथी पेंसिल का काम तो अपने लाये हुए पेंसिल से करेंगे, लेकिन बॉल पेन बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा. इसकी तैयारी भी बोर्ड ने शुरू कर दी है. हाल में हुए एआइपीएमटी और सीटीइटी की परीक्षा में पहले ही सीबीएसइ स्पेशल पेन से परीक्षा ले चुकी है. इन दाेनों परीक्षाओं में मिली सफलता के बाद बोर्ड ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में भी इसे करने का निर्णय लिया है.
स्कूल यूनिफाॅर्म में परीक्षा केंद्र पर जायें स्टूडेंट सीबीएसइ ने इस बार बोर्ड परीक्षा में यूनिफाॅर्म पहनने का भी निर्देश दिया है. अभी तक परीक्षाथी अपनी मर्जी से यूनिफाॅर्म या फाॅर्मल ड्रेस पहन कर परीक्षा केंद्र पर जाते है. लेकिन अब तमाम 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा केंद्र पर यूनिफाॅर्म में परीक्षार्थी को जाना होगा. सीबीएसइ की माने तो यूनिफाॅर्म में होने से उन परीक्षार्थी को पकड़ में लाया जा सकेगा जो दूसरे स्कूल से परीक्षा देते है. किस स्कूल का कौन से स्टूडेंट है, इसे पकड़ा जा सकेगा. यह नियम स्कूल बेस्ड 10वीं बोर्ड की परीक्षा में भी लागू होगा.
दो साल पहले आउट हो गया था प्रश्न पत्र 2014 में 12वीं बोर्ड की परीक्षा में फिजिक्स का पेपर लीक हो गया था. इसको लेकर सीबीएसइ ने परीक्षा सेंटर पर सीसीटीवी लगाये जाने का भी निर्देश दिया था. इस बार परीक्षा केंद्र पर बाहर और अंदर में भी सीसी टीवी कैमरा लगाया जायेगा. इसके अलावा मनी पर्स, हाथ घड़ी आदि पहनने पर भी पाबंदी लगाये जाने की संभावना है.
कोटहर साल की अपेक्षा इस बार बोर्ड परीक्षा संबंधित परीक्षा केंद्रों पर कई बदलाव किया जायेगा. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किये जायेंगे. वहीं परीक्षार्थी पर भी कड़ी निगाह रखी जायेगी. इससे कदाचार संबंधित कोई घटना ना हो.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया\\B

No comments:

Post a Comment