Rinku Jha
Friday, November 6, 2015
मूल्यांकन निदेशक पर होगी उत्तर पुस्तिका भुलाने की जिम्मेवारी
- 2015 के स्क्रूटनी के दौरान पकड़ में आये कई मूल्यांकन केंद्र, बिहार बोर्ड अध्यक्ष हुए सख्त
संवाददाता, पटना
मूल्यांकन केंद्र पर से उत्तर पुस्तिका गुम हो जा रही है. उत्तर पुस्तिका की जिम्मेवारी मूल्यांकन केंद्र के निदेशक पर होती है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मूल्यांकन केंद्र को मैट्रिक और इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिका की जिम्मेवारी सौंपी जाती है. ऐसे में अगर मूल्यांकन केंद्र से अगर कोई उत्तर पुस्तिका नहीं मिल रहा है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी मूल्यांकन निदेशक पर होगा. इसको लेकर बिहार बोर्ड की आेर से एक चिट्ठी तमाम मूल्यांकन निदेशक को भेजा गया है. ज्ञात हो कि 2015 में स्क्रूटनी के दौरान यह पाया गया है के कई मूल्यांकन केंद्र से उत्तर पुस्तिका गुम हो गया. लगभग पांच सौ उत्तर पुस्तिका पायें गये है जो मूल्यांकन केंद्र से गायब हो गये है. ऐसे में स्क्रूटनी का काम नहीं हो पाया है.
सूचना के अधिकार के तहत जवाब देंगे मूल्यांकन निदेशक
सूचना के अधिकार के तहत हर बोर्ड की यह जिम्मेवारी है कि बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका को दो सालों तक रखना है. अगर कोई छात्र सूचना के अधिकार के तहत उत्तर पुस्तिका लेना चाहे तो, समिति को छात्र को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवाना होगा. बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि अगर कोई छात्र सूचना के अधिकार के तहत अपना उत्तर पुस्तिका मांगता है तो ऐसे में मूल्यांकन निदेशक इसका जवाब देंगे. अगर छात्र कोर्ट में जाता है. तो कोर्ट में भी मूल्यांकन निदेशक पर ही जवाब देने की जिम्मेवारी होगी.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment