Rinku Jha
Wednesday, November 25, 2015
उत्तर पुस्तिका की जांच में पकड़े गये फर्जी टीचर, सीबीएसइ ने स्कूलों को दिया नोटिस
- टीचर्स के फर्जी ग्रेड दिखा कर 10वीं और 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका की होगी है जांच
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने उन स्कूलों को पकड़ना शुरू कर दिया है जो 10वीं और 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जांच में फर्जी टीचर्स की लिस्ट बोर्ड को उपलब्ध करवाते है. इसके पहले चरण में बिहार के तीन स्कूलों का नाम सामने आया है. इसमें डीएवी के तीन स्कूल अलग-अलग एरिया के है. डीएवी गोला रोड, डीएवी गया और डीएवी रोहतास, ये तीन स्कूलों को सीबीएसइ जल्द ही नोटिस भेजने जा रही है.
- कई और स्कूल है सीबीएसइ के जांच के घेेरे में
सीबीएसइ के फर्जी डिग्री दिखा कर कॉपी मूल्यांकन में शामिल होने में बिहार के कई स्कूल शामिल है. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो अभी तीन स्कूलों का नाम सामने आया है. कई स्कूल इसमें और शामिल है. जल्द ही इन स्कूलों के नाम भी सामने आयेगा. बिहार में यह मामला 2005 से ही चल रहा है. ऐसे में हर साल की टीचर्स की लिस्ट को भी देखा जा रहा है.
- टीचर्स की पूरी डिटेल्स लिया है सीबीएसइ ने
सीबीएसइ इन स्कूलों की जांच पिछले दो महीने से कर रहा है. जांच के दौरान स्कूलों से तमाम टीचर्स की लिस्ट मांगी गयी है. बोर्ड के पास इन स्कूलों के उन टीचर्स की लिस्ट है जो या तो कभी स्कूल में टीचर के तौर पर नहीं रहें, या टीचर रहें भी तो उनके पास डिग्री नहीं जो 10वीं और 12वीं के उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए डिग्री चाहिए था. सीबीएसइ के परीक्षा नियमावली को ताक पर रख कर इन स्कूलों ने उत्तर पुस्तिका की जांच स्कूल में करवाया. ऐसे में अब उन टीचर्स पर भी कार्रवाई बोर्ड की ओर से की जा सकती है.
- मान्यता जा सकती है स्कूल की
जो भी स्कूल परीक्षा नियमावली के इस फर्जी टीचर्स लिस्ट देने में पकड़ में आयेगा, उन स्कूलों की मान्यता भी जा सकती है. सीबीएसइ ने इसके लिए अभी से स्कूलों को अगाह करना शुरू कर दिया है. जो भी स्कूल इसमे पकड़ में आयेगा, उस स्कूल का मान्यता 2016 में खतरे में पड़ सकती है.
- प्राथमिक और अस्थायी टीचर करते है उत्तर पुस्तिका की जांच
10वीं और 12वीं के मूल्यांकन के लिए सीबीएसइ द्वारा स्कूलाें से टीचर्स की लिस्ट मांगी जाती है. इस लिस्ट के आधार पर ही टीचर्स को मूल्यांकन कार्य में लगाया जाता है. टीचर्स का सेलेक्शन उनके डिग्री के अाधार पर किया जाता है. जो टीचर पोस्ट ग्रेजुएट होते है, वहीं 12वीं के उत्तर पुस्तिका की जांच करेंगे.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment