Rinku Jha
Monday, November 23, 2015
केंद्रीय विद्यालय में ऑन लाइन नामांकन फरवरी से
- नये नामांकन के लिए केंद्रीय विद्यालय इस बार लेगा ऑन लाइन आवेदन
संवाददाता, पटना
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस सत्र से स्कूल एडमिशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला किया है. इसके बाद अभिभावक घर से ही अपने बच्चे का फार्म भर सकेंगे. अब स्कूल से नामांकन फार्म लाने की जरूरत नहीं होगी. और ना ही जमा करने के लिए लंबी लाइन में लगना होगा. अॉन लाइन आवेदन प्रक्रिया होने से अभिभावक आसानी से आवेदन कर पायेंगे. हाल में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शाला दर्पण कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसके तहत सारी प्रक्रिया अब ऑन लाइन ही की जायेगी.
- पहली कक्षा से होगा शुरू
केवीएस से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में सबसे अधिक नामांकन पहली कक्षा के लिए किया जाता है. ऐसे में सबसे पहले इसी कक्षा से ऑन लाइन प्रक्रिया शुरू किया जायेगा. इसके बाद दूसरे क्लास के लिए भी नामांकन अॉन लाइन किया जायेगा. ज्ञात हो कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से अब ऑन लाइन स्कूल फी ली जा रही है. इसके अलावा जल्द ही लैब और लाइब्रेरी को भी केवीएस में ऑन लाइन जोड़ा जायेगा.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment