Monday, November 2, 2015

केवीएस में खुला शिकायत निवारण दिवस, हर दूसरे शनिवार को सुनी जायेगी शिकायत

- नवंबर से शुरू होगा हर स्कूल में शिकायत निवारण दिवस

संवाददाता, पटना स्टूडेंट, शिक्षक और तमाम कर्मचारियों की शिकायत का निबटारा जल्द से जल्द हो, इसके लिए तमाम केंद्रीय विद्यालय में शिकायत निवारण दिवस शुरू किया जा रहा है. इसके तहत कोई भी शिकायत को तुरंत सूनी जायेगी और उसका निवारण भी तुरतं किया जायेगा. इसको लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से निर्देश जारी किया गया है.
- हर महीने के दूसरे शनिवार को शिकायतों का होगा निपटारा शिकायत निवारण दिवस नाम से शुरू हो रहा इसे तमाम केंद्रीय विद्यालय में नवंबर से ही शुरू करने को कहा गया है. प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से चार बजे तक शिकायतों को दर्ज किया जायेगा और उसका निपटारे की प्रक्रिया की जायेगी. अधिक भीड़ ना हो इसके लिए स्कूल अपने स्तर से इसके लिए अलग-अलग काउंटर भी बना सकता है. जो भी शिकायत दर्ज होगा, उसे पांच दिनों के अंदर निबटारा करना होगा. शिकायत दर्ज करने की संख्या और उसके निबटारे की संख्या और उसकी रिपोर्ट हर केवीएस के पास हर विद्यालय को भेजना है.
- मौजूद रहेंगे प्रिंसिपल और सारे हेड जिस दिन शिकायत निवारण दिवस रहेगा, उस दिन विद्यालय के प्रिंसिपल और सारे अधिकारी कोई दूसरा काम नहीं करेंगे. केवीएस के संयुक्त आयुक्त कार्मिक डा. इ प्रभाकर ने बताया कि शिकायत दिवस के दिन कोई भी प्रिंसिपल किसी दौरे पर नहीं रहेंगे. स्थानांतरण आदि के कोई भी काम नहीं होगा. ज्ञात को कि केवी में स्टूडेंट, शिक्षक और कर्मचारी शिकायत तो करते है, लेकिन उसका निपटारा नहीं हो पाता है. इससे हर महीने सैकड़ों शिकायत होती है. 

No comments:

Post a Comment