Rinku Jha
Monday, November 2, 2015
पैरेंट्स के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पर बच्चों को नामांकन में मिलेगा वेटेज
पटना के कई स्कूल न्यू एडमिशन प्रक्रिया में करने जा रहे चेंज
संवाददाता, पटना
न्यू एडमिशन के लिए भले बच्चे की लिखित परीक्षा ना हो, इंटरव्यू से बच्चे को गुजरना ना पड़े, लेकिन पैरेंट्स का इंटरव्यू पर ही बच्चे का नामांकन निर्भर करेगा. अगर पैरेंट्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन कम होगी तो बच्चे के नामांकन में दिक्कतें हो सकती है. 2016 में नये नामांकन को लेकर स्कूलों ने इंटरनल तैयारी शुरू कर दी है. न्यू एडमिशन में उन बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी जिनके पैरेंट्स का क्वालिफिकेशन स्कूल के नाॅम्स अनुसार होगा.
कई प्वाइंट पर नामांकन में रखा जायेगा ध्यान
नये नामांकन को लेकर स्कूलों ने वेटेज टेबल बनाया है. इस टेबल में कई प्वाइंट को शामिल किया गया है. नामांकन लेने में स्कूल इन प्वाइंट का ध्यान रखेंगे. ज्ञात हो कि शिक्षा के अधिकार कानून लागू होने के बाद से क्लास वन तक के नामांकन में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू पर रोक लगा दिया गया है. ऐसे में स्कूल नये नामांकन में दूसरे कई चीजों को वेटेज देने लगे है. अभी तक बच्चे के एक्टिविटी आदि को नामांकन में फोकस किया जाता था. वेटेज दिया जाता था, लेकिन इस बार से कई स्कूल नामांकन के आवेदन के साथ पैरेंट्स के क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट भी मांगने वाली है.
प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन वाले पैरेंट्स काे मिलेगी प्राथमिकता
दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट माइकल हाई स्कूल आदि ने नये नामांकन में प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन रखने वाले पैरेंट्स को पहले प्राथमिकता दी जायेगी. नॉट्रेडम एकेडमी से मिली जानकारी के अनुसार मदर-फादर दोनों के क्वालिफिकेशन अच्छे होने चाहिए. हायर एजुकेशन वाले पैरेंट्स को नामांकन में पहले प्राथमिकता दी जायेगी.
स्कूल के वेटेज टेबल में ये सारी चीजें होंगी शामिल
वेटेज टेबल - नर्सरी से पांचवी - छठी से आठवीं
पैरेंट्स क्वालिफिकेशन - 40 - 50
गर्ल चाइल्ड - 10 - 5 सिबलिंग - 20 - 15
इंट्रोडक्शन सेशन - 30 - 40
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment