Rinku Jha
Saturday, April 30, 2016
आइआइटी की राह होगी आसान, 470 सीटों पर अधिक होगा नामांकन
- जेइइ मेन से इस बार चुने जायेंगे टॉप दो लाख अभ्यर्थी
संवाददाता, पटना
जेइइ मेन के रिजल्ट के बाद उन अभ्यर्थी का चुनाव हो जायेगा, जिन्हें जेइइ एडवांस देने के लिए चुना जायेगा. दो लाख अभ्यर्थी देश भर से चुने जायेंगे, जो 22 मई को होने वाली जेइइ एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे. इस बार आइआइटी की राह थोड़ी आसान हो गयी है. एक तो 1.5 लाख की जगह सेलेक्शन दो लाख किया गया है. वहीं इस बार से आइआइटी कॉलेजों की संख्या बढ़ने से सीटें भी बढ़ गयी है. अभी तक 18 आइआइटी कॉलेज में नामांकन लिया जाता था, लेकिन इस बार 18 की जगह 22 आइआइटी कॉलेज में नामांकन लिये जायेगे. इससे 470 सीटें अधिक बढ़ गयी है. जेइइ एडवांस के ताजा प्रॉस्पेक्टस और सीबीएसइ वेबसाइट में इसकी जानकारी दी गयी है. इस बार 470 सीटों का इजाफा हुआ है.
- कई आइआइटी में मिलेगा मौका
सीबीएसइ की माने तो इस बार कई आइआइटी को बढ़ाया गया है. इसमें गोवा आइआइटी, आइआइटी छतीसगढ़, आइआइटी जम्मू, आइआइटी करटनाटा शामिल है. आइआइटी गोवा में 80 सीटें, आइआइटी छत्तीसगढ़ में 180 सीटें, आइआइटी जम्मू में 100 सीटें और कर्नाटका आइआइटी में 100 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. इस बार कुल 22 आइआइटी में 9400 सीटों पर नामांकन का मौका अभ्यर्थी को मिलेगा.
- जून अंतिम सप्ताह में निकलेगा ऑल इंडिया रैंक
आइआइटी के अलावा एनआइटी या दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए जेइइ एडवांस के बाद ऑल इंडिया रैंक निकाला जायेगा. ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही अभ्यर्थी को तमाम एनआइटी और इंजीनियरिंग कॉलेज में सीटें एलॉट होगी. इसके बाद काउंसिलिंग और नामांकन का कार्य चलेगा. 30 अगस्त के नामांकन संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर लेनी है.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment