Rinku Jha
Friday, April 8, 2016
पांच हजार में 52 परीक्षार्थी ही देंगे स्पेशल टीइटी
- एक हजार ने किया आवेदन, परीक्षा देंगे मात्र 52
- पूरे बिहार में एकमात्र सेंटर द्वारिका कॉलेज में, नौ व दस को होगी परीक्षा
संवाददाता, पटना
जिस परीक्षा को दुबारा लेने के लिए काफी ताम झाम हुआ. छात्रों का विरोध, बिहार बोर्ड पर आरोप, हाई कोर्ट का हस्तक्षेप हुआ. 2011 से चले आ रहे विरोध के बाद आखिर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपनी गलती स्वीकार किया और स्पेशल टीइटी में शामिल होने के लिए आवेदन मांंगे. फरवरी से मार्च तक आवेदन लिये गये. आवेदन तो एक हजार जमा हुआ, लेकिन मात्र 52 अभ्यर्थी की स्पेशल टीइटी और एसटीइटी देने के लिए योग्य पाये गये है. 9 और 10 अप्रैल को टीइटी और एसटीइटी की परीक्षा आयोजित होगी. इसके लिए पूरे बिहार में एक ही परीक्षा केंद्र द्वारिका कॉलेज, पटना में बनाया गया है.
- बाकी अभ्यर्थी ने किया बोर्ड ऑफिस में हंगामा
जिन अभ्यर्थी के आवेदन को समिति कार्यालय ने छांट दिया है, उन अभ्यर्थी ने समिति कार्यालय में आकर हंगामा किया. शुक्रवार को समिति कार्यालय में दो बजे के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड लेने के लिए बुलाया गया था. इसी समय में बाकी दूसरे अभ्यर्थी भी आकर हंगामा करने लगे. आधे घंटे तक चले हंगामा को रोकने के लिए पुलिस बल को बुलाया गया.
- हाईकोर्ट के आदेश पर स्पेशल टीइटी
2011 में जब टीइटी और एसटीइटी की परीक्षा ली थी. उस समय लगभग पांच हजार अभ्यर्थी के ओएमआर सीट बिहार बोर्ड की गलती के कारण भुला गया था. इन अभ्यर्थी के ओएमआर सीट की जांच भी नहीं हो पायी थी. इस मामले को लेकर अभ्यर्थी हाई कोर्ट में केस किये. हाई कोर्ट ने समिति को दुबारा इन अभ्यर्थी की परीक्षा लेने का आदेश दिया. इसी के तहत स्पेशल टीइटी और एसटीइटी की परीक्षा ली जायेगी.
कोट
स्पेशल टीइटी और एसटीइटी में वहीं अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनका आेएमआर सीट बिहार बोर्ड की गलती से भुला गया था. बाकी किसी भी वजह वाले अभ्यर्थी शामिल नहीं किये जायेंगे. स्पेशल टीइटी हाई कोर्ट के आदेश पर लिया जा रहा है.
हरिहर नाथ झा, सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समित
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment