Rinku Jha
Sunday, April 3, 2016
जीपीएस सिस्टम से होगी स्कूल टीचर्स की मॉनिटरिंग
- केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में नये सेशन से होगी शुरू
संवाददाता, पटना
अभी तक स्टूडेंट्स पर नजर टीचर्स रखा करते थे. लेकिन अब टीचर्स पर भी नजर रखी जायेगी. टीचर्स स्कूल समय से आयें और कोर्स समय से पूरा हो, इसके लिए जीपीएस सिस्टम से टीचर्स पर नजर रखी जायेगी. टीचर्स को माइक्रो चिपयुक्त कार्ड जारी किया जायेगा. यह माइक्रो चिप कार्ड को जीपीएस से कनेक्ट किया जायेगा. इससे टीचर्स के लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी. इसकी मॉनिटरिंग सीधे दिल्ली से की जायेगी. पहले चरण में यह कार्ड केंद्रीय विद्यालय और नवाेदय विद्यालय के टीचर्स को जारी किया जायेगा. लेकिन आगे राज्य स्तर पर चल रहे सरकारी विद्यालयों के टीचर्स पर भी इसे लागू किया जायेगा.
- टीचर्स की अनुपस्थिति से कोर्स नहीं होता पूरा
हाल में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में टीचर्स की उपस्थिति का मुद्दा सबसे अधिक हुआ. स्कूल में टीचर्स की अनुपस्थिति के कारण कोर्स पूरा नहीं हो पाने की मजबूरी भी रखी गयी. यह भी समाने आया कि शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर स्कूल से चले जाते है. समय पर क्लास नहीं लेते है. इस वजह से समय पर कोर्स पूरा नहीं हो पाता है.
- माइक्रो चिप में होगी सभी जानकारी
टीचर्स को जो कार्ड मिलेगा, उसमें सारी जानकारी रहेगी. नाम, पता, उम्र्र, ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी, एजुकेशन डिटेल, एक्सपीरियंस समेत अन्य जानकारी रखी जायेगी. बायोमेट्रिक्स मशीन से कनेक्ट करने पर टीचर की पूरी जानकारी आ जायेगी.
- एमएचआरडी से होगी मॉनिटरिंग
स्कूल में टीचर कब आयें और कब गये. इसकी जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के अधिकारियों को मिलती रहेगी. वे दिल्ली से ही इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. इस दौरान कोई टीचर बिना सूचना के देर से आ रहा है या अनुपस्थित है तो इसकी जानकारी मिल जायेगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
ये सारे होंगे फायदे
- स्कूल के समय में टीचर बाहर नहीं जा पायेंगे
- जीपीएस से जुड़े होने के कारण उसके लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी. - समय पर क्लास लगेगी
- कोर्स आधा अधूरा नहीं रहेगा - टीचर अपनी मनमानी नहीं कर पायेंगे
- टीचर्स कहां जा रहे है, इसकी पूरी जानकारी आसानी से मिल जायेगी
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment