Rinku Jha
Saturday, April 30, 2016
जेइइ मेन का रिजल्ट घोषित, पहली बार कट ऑफ सबसे कम
- पटना जोन से एक लाख अभ्यर्थी हुए शामिल
संवाददाता, पटना
ज्वाइंट एंट्रांस एग्जामिनेशन (जेइइ) मेन 2016 का रिजल्ट बुधवार को शाम में जारी कर दिया गया. जेइइ मेन में सफल परीक्षार्थी देश के 22 आइआइटी, 30 एनआइटी व टॉप इंजीनियरिंग काॅलेजों में नामांकन ले सकेंगे. जेइइ मेन का रिजल्ट पहले सीबीएसइ के वेबसाइट cbseresult.nic.in पर जारी किया गया. इसके थोड़ी देर बार जेइइ मेन jeemain.nic.in पर रिजल्ट को डाला गया. नेटवर्क स्लो होने के कारण रिजल्ट डाउनलोड होने में भी थोड़ी दिक्कतें आयी. जेइइ एडवांस के लिए पिछले चार वर्षों की तुलना में पहली बार सभी केटेगरी में कट ऑफ में गिरावट आयी है. इस बार जेनरल अभ्यर्थी का कट ऑफ 100 पर गया है. जो 2015 से भी पांच अंक कम है. ज्ञात हो कि जेइइ मेन का ऑफ लाइन 3 अप्रैल और ऑन लाइन 9 और 10 अप्रैल को लिया गया था. देश भर से 12 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. वहीं पटना जोन से एक लाख के लगभग परीक्षार्थी शामिल हुए थे.
- दो लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे जेइइ एडवांस में
जेइइ मेन में शामिल 12 लाख अभ्यर्थी में से दो लाख अभ्यर्थी का चयन जेइइ एडवांस के लिए किया गया है. पिछले साल तक 1.5 लाख अभ्यर्थी ही जेइइ एडवांस के लिए चुने जाते थे. लेकिन इस बार 50 हजार अधिक अभ्यर्थी जेइइ एडवांस दे पायेंगे. जेइइ एडवांस 22 मई को देश भर में लिया जायेगा.
- जेइइ मेन के मार्क्स और 12वीं के रिजल्ट पर होगा रैंक निर्धारित
सीबीएसइ की माने तो जेइइ मेन के 60 फीसदी और 12वीं के रिजल्ट का 40 फीसदी वेटेज ऑल इंडिया रैंक निर्धारित करेगा. जिन अभ्यर्थी को जेइइ मेन में अच्छे मार्क्स होंगे, लेकिन अगर उनके 12वीं के रिजल्ट सही नहीं होंगे तो ऑल इंडिया रैंक उनके कम हो जायेगा. जेइइ मेन के साथ 12वीं का रिजल्ट भी ऑल इंडिया रैंक के लिए महत्वपूर्ण है.
- 16 अंकों का हुआ फायदा
इस बार जेइइ मेन में चार प्रश्न गलत पूछे गये थे. फिजिक्स में दो प्रश्न, केमेस्ट्री और मैथेमेटिक्स में एक-एक प्रश्न गलत पूछे गये थे. ये सारे प्रश्न चार-चार अंको के थे. सीबीएसइ ने इन चारों प्रश्नों के 16 अंक सभी अभ्यर्थी को दिया है. इसका फायदा जेइइ मेन के अधिकांश अभ्यर्थी को हुआ. एक्सपर्ट की माने तो 2015 में कुछ प्रश्न को हटा कर मार्किंग की गयी थी. लेकिन इस बार प्रश्नों को नहीं हटाया गया. इस कारण कट ऑफ में गिरावट आयी. इस संबंध में प्रभात खबर ने 24 अप्रैल को खबर दी थी, जिसमें सीबीएसइ ने चार प्रश्न गलत पूछे जाने की बात स्वीकार करते हुए इनके पूरे अंक दिये जाने की बात कही थी.
- 30 जून को ऑल इंडिया रैंक
सीबीएसइ 30 जून को ऑल इंडिया रैंक जारी करेगी. इसी रैंक के आधार पर बांकी एनआइटी और टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में अभ्यर्थी नामांकन ले पायेंगे. ऑल इंडिया रैंक जेइइ मेन और 12वीं के रिजल्ट के आधार पर निकाला जायेगा.
- एडवांस में होंगे सफल, तभी होगा आइआइटी में नामांकन
जुलाई 2012 में जेइइ का दो भागाें में बांटा गया. प्रथम भाग में जेइइ मेन और दूसरा जेइइ एडवांस लिया जाता है. आइआइटी में नामांकन के लिए जेइइ एडवांस जरूरी है. जेइइ मेन की परीक्षा एडवांस के लिए क्वालिफाइंड एग्जाम है. आइआइटी और एनआइटी केंद्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एडवांस के आधार पर ही नामांकल दिया जाता है.
- 22 आइआइटी में 94 सौ सीटों पर होगा नामांकन
इस बार देश भर के 22 आइआइटी में नामांकन लिया जायेगा. पिछले साल तक 18 आइआइटी में ही नामांकन लिया गया. इस बार 470 सीटें बढ़ गयी है. इससे इस बार 9400 सीटों पर नामांकन लिये जायेंगे.
चार साल का ऐसा रहा कट आॅफ
केटेगरी - 2016 - 2015 - 2014 - 2013
जनरल - 100 - 105 - 115 - 113ओबीसी - 70 - 70 - 74 - 70
एससी - 52 - 50 - 53 - 50एसटी - 48 - 44 - 47 - 45
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment