Rinku Jha
Sunday, April 3, 2016
बैकिंग छोड़ शुरू किया केक बनाना, इनोवेशन कर बना रही थ्री डी केक
- पटना की रीना सिन्हा ने सास ससुर के लिए छोड़ा नौकरी, अब बेकिंग को ही बना लिया रोजगार
रिंकू झा, पटना
अपने काम में तो इनोवेशन कई लोग करते है, लेकिन अपने लाइफ में इनोवेशन कर, पूरी लाइफ स्टाइल को ही चेंज करने वाले कुछ ही लोग होते है. और एेसे लोग ही अपने काम में भी यूनिक इनोवेशन कर पाते है. कुछ ऐसे ही अपने लाइफ में इनोवेशन कर और लाइफ स्टाइल काे ही बदल देने का काम पटना की रीना सिन्हा ने किया है. बैंकिंग क्षेत्र को छोड़ रीना सिन्हा ने बेकरी के क्षेत्र में काम करना शुरू किया. केक के अलग-अलग फ्लेवर के अलावा थ्री डी केक को इनोवेट किया. रीना सिन्हा ने बताया कि केक बनाना पूरा टेक्निकल है. उसे कितना सजा सकते है. किस तरह से केक के स्वाद को बेहतर बना सकते है. इन चीजों पर मै हर दिन कुछ ना कुछ करती रहती हूं. एक बार फेल होती हूं, लेकिन ट्राई करते-करते मै एक दिन अच्छा स्वाद ले ही आती हूं. रीना सिन्हा बोरिंग केनाल रोड स्थित रामनिवास पैलेस से ही अपनी बेकरी चला रही हैं.
- डोरेमन से लेकर छोटा भीम तक
जिस डिजाइन का केक चाहिए, रीना सिन्हा उसे डिजाइन कर डालती है. अब आपके उपर है कि कौन सा डिजाइन का केक बनाना चाहते है. बाइक डिजाइन का केक चाहिए या कार, या फिर साइकिल, ट्रेन का डिजाइन चाहिए. कोई भी डिजाइन हो थ्री डी केक को घंटे भी में रीना सिन्हा तैयार कर डालती है. केक का डिमांड इत
ना है कि हर दिन सात से दस केक रीना सिन्हा को बनाना होता है. रीना सिन्हा ने बताया कि बच्चों में कार्टून कैरेक्टर जैसे डोरेमन, छोटा भीम, बीएमडब्ल्यू, मसर्डिज कार, पटना का गोलघर आदि डिजाइन के केक काफी डिमांड में होते है.
- सास ससुर के लिए बनी होम मेकर
रीना सिन्हा महाराष्ट्र की रहने वाली है. एमकॉम और पूणे यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद वहीं पर बैंक में जॉब भी करने लगी. इसी बीच पटना के मनीष सिन्हा ने रीना सिन्हा ने लव मैरेज किया. कई साल पूणे में रहने के बाद रीना पटना आ गयी. रीना सिन्हा ने बताया कि चुकी सास ससुर यहां पर अकेले थे. सास ससुर के पास रहना चाहती थी. इस कारण पटना आ गयी. शुरू में जॉब के लिए ट्राई किया. लेकिन मुझे सास ससुर के साथ घर में ही रहना था. ऐसे में मैने घर में ही कुछ करने का प्लान करने लगी. बचपन से ही केक आदि बनाना मेरी हॉवी थी. मैने उसे और बेहतर करने की सोची. पटना में जो केक का मार्केट है, वो सही नहीं है. इस कारण मैने घर की महिलाओं को केक बनाने की ट्रेनिंग देना भी शुरू किया.
- 50 महिलाओं को दे चुकी है ट्रेनिंग
रीना सिन्हा घर में रह ट्रेनिंग देती है. सात दिन, दस दिनों का फाउंडेशन कोर्स देकर केक बनाना और उसे सजाना सिखाती है. विंटर वैकेशन, समर वैकेशन आदि में स्कूल के बच्चों के लिए भी स्पेशल क्लासेज चलाती है. रीना सिन्हा ने बताया कि मेरा मकसद अधिक से अधिक हाउस वाइफ को केक बनाना सिखाना है. हर दो या तीन महीनों पर दस दिनों का कोर्स करवाती हूं. अभी तक 50 से अधिक महिलाओं को कोर्स करवा कर केक बनाना सीखा चुकी हूं.
- थ्री डी के अलावा अब वेडिंग केक
रीना सिन्हा हर दिन केक बनाती है और उसे सजाती है. प्रत्येक दिन पांच से दस किलो केक रीना सिन्हा बनाती है. इसमे नार्मल के साथ डिजाइनर, थीम और जेल केक भी शामिल होती है. थ्री डी केक के बाद अब रीना सिन्हा जल्द ही वेडिंग केक भी बनाना शुरू करने वाली है. रीना सिन्हा ने बताया के वेडिंग केक की पूछताछ लोग करते है. जल्द ही वेडिंग केक का मजा भी पटना वालों को मिलेगा. इसमें इंगेजमेंट के साथ शादी के हर लम्हें को केक के रूप में देखा जा सकेगा.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment