Sunday, April 3, 2016

दो घंटे का किया इंतजार, निकला रिजल्ट, खुश हुए अभिभावक

- केंद्रीय विद्यालय बेली रोड में आरटीइ के तहत हुआ 80 बच्चों का नामांकन

संवाददाता, पटनासुबह से ही अभिभावक बैठे थे. इंतजार कर रहे थे. हर पल उनके लिए कठिन हो रहा था. हो भी क्यूं नहीं, आज आरटीइ के तहत उनके बच्चे का नाम आने वाला था. स्कूल की ओर से शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन की पारदर्शिता लाने की पूरी कोशिश की जा रही थी. सारी प्रक्रियाएं अभिभावकों के सामने किया जा रहा था. नाम एनांउसमेंट, जज का परिचय और लॉटरी निकालने की सारी प्रक्रिया अभिभावकों के बीच किया गया. दो घंटे के इंतजार के बाद अभिभावकों को रिजल्ट दिया गया. रिजल्ट निकलने के साथ ही अभिभावकों के चेहरे खिल गये जिनके बच्चे का नाम नामांकन लिस्ट में आया था. ये सारा कुछ रविवार को केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड में सुबह से ही चल रहा था. स्कूल में शिक्षा के अधिकार के तहत लॉटरी सिस्टम से बच्चों काे चुना गया.
- 80 बच्चों का होगा नामांकनकेंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नामांकन की प्रक्रिया शिक्षा के अधिकार के तहत आने वाले बच्चों से शुरू होता है. रविवार को इसकी शुरूअात हुई. शिक्षा के अधिकार के तहत 1175 आवेदन आयें थे. इसमें से पहले शिफ्ट में 775 आवेदन और दूसरे शिफ्ट में 400 आवेदन आयें थे. इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, इडब्ल्यूएस और दिव्यांग छात्रों को रखा गया था. केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड में लॉटरी की शुरूआत रविवार को हुआ. स्कूल दो शिफ्ट में चलता है. दो शिफ्ट मिलाकर आठ सेक्शन चलता है. हर सेक्शन में 40-40 स्टूडेंट्स होते है. हर सेक्शन में दस-दस बच्चे का नामांकन शिक्षा के अधिकार के तहत लिया जायेगा.
- एक अप्रैल से न्यू सेशन होगा शुरूआरटीइ के तहत नामांकन लेने की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी. इसके साथ एक अप्रैल से नये सेशन शुरू हो जायेगा. नामांकन की सारी प्रक्रिया 31 मार्च तक कर लिया जायेगा. शिक्षा के अधिकार के बाद कोटे वाले बच्चे का रिजल्ट निकलेगा. इसके बाद नामांकन शुरू होगा. ज्ञात हो कि पटना में पांच केंद्रीय विद्यालय चल रहा है. इन तमाम केंद्रीय विद्याालय में 25 फीसदी नामांकन शिक्षा के अधिकार के तहत लिया जायेगा.
लॉटरी में पांच लोगों की थी टीम - एस. वल्लभव, स्कूल के प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड
- एसके पासवान, मैथ टीचर, केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड- शीला देवी और राजू बिंद, अभिभावक, जिन्होंने शिक्षा के अधिकार के तहत आवेदन दिया है
- अनिल कुमार, ओएसडी, पटना कमिशनर कोट
क्लास वन में नये नामांकन की तिथि खत्म हो गयी है. जो भी आवेदन शिक्षा के अधिकार के तहत आये है, उसकी लॉटरी आज निकाली गयी है. दो शिफ्ट मिलाकर 80 बच्चों का नामांकन लिया जायेगा. ये सारे बच्चे केंद्रीय विद्यालय बेली रोड के आसपास के क्षेत्र के ही है. हर सेक्शन में 10 बच्चे का नामांकन होगा. एस. वल्लभव, प्रिंसिपल, केवी, बेली रोड \\B

No comments:

Post a Comment