Rinku Jha
Friday, April 8, 2016
इंटर के 63 सौ शिक्षकों को बिहार बोर्ड ने किया ब्लैकलिस्टेड
इंटर मूल्यांकन में ये शिक्षक नहीं हुए शामिल, अगले साल भी रहेगा इन पर बैन
संवाददाता, पटना
इंटर के मूल्यांकन में शामिल नहीं होना उन शिक्षकों के लिए भारी पड़ गया, जिन्हाेंने मूल्यांकन को हल्के में लिया. प्रदेश भर से ऐसे 63 सौ शिक्षक का नाम सामने आया है जो इंटर के मूल्यांकन में शामिल नहीं हुए है. इन शिक्षकों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है. ये शिक्षक अब अगले साल से इंटर के मूल्यांकन में शामिल नहीं होंगे. इतना ही नहीं समिति की ओर से इन शिक्षकों के नाम के लिस्ट को शिक्षा विभाग भी भेजने की तैयारी चल रही है.
- साइंस और आर्ट्स में सबसे अधिक शिक्षक
इंटर के मूल्यांकन के लिए लगभग 15 हजार शिक्षकों को लगाया गया था. पांच अप्रैल तक मूल्यांकन समाप्त करने का समय सीमा भी समिति कार्यालय ने रखा गया था. 15 हजार में 63 सौ शिक्षकों ने मूल्यांकन में योगदान ही नहीं दिया. इसमें सबसे अधिक मैथेमेटिक्स, केमेस्ट्री, हिस्ट्री, भूगोल, अकाउंटेंसी, हिंदी और इंगलिश विषय में शिक्षकों की कमी थी. साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में तीन-तीन हजार शिक्षकों ने मूल्यांकन में याेगदान नहीं दिया. वहीं कॉमर्स में तीन सौ शिक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं हुए.
- 12 शिक्षक हुए एक्सपेल्ड
अभी तक इंटर के मूल्यांकन में 12 शिक्षकों को एक्सपेल्ड भी किया गया है. इन शिक्षकों के पास रौल नंबर, मोबाइल आदि पाये गये थे. वहीं ये शिक्षक उत्तर पुस्तिका पर अधिक अंक देते हुए पकड़ाये गये थे. इसमें रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के अलावा मोतिहारी के दो मूल्यांकन केंद्र भी शामिल था. मोतिहारी के जिला स्कूल से दो और मंगल सेमिनरी स्कूल से दो शिक्षकों को सचिव ने खुद एक्सपेल्ड किया था.
कोट
जो शिक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं हुए और जो शिक्षक मूल्यांकन कार्य के दौरान एक्सपेल्ड किये गये, उन सभी को समिति के परीक्षा एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी. ये सभी शिक्षक को समिति ब्लैकलिस्टेड कर रही है. इन शिक्षकों को अब इंटर के मूल्यांकन में नहीं लगाया जायेगा.
हरिहर नाथ झा, सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment