Rinku Jha
Monday, April 4, 2016
अनट्रेंड टीचर कर रहे सीबीएसइ 12वीं और 10वीं का इवैल्यूएशन
कई स्कूलों में पकड़ में आयें टीचर को इवैल्यूएशन करने से किया गया मना
संवाददाता, पटना
केस वन -
एमए अंसारी फिजिक्स के इवैल्यूशन के लिए एग्जामिनर के रूप में सेंट डॉमिनिक स्कूल में नियुक्त किये गये थे. सेंट पॉल हाई स्कूल, सासाराम से एमए अंसारी फिजिक्स के मूल्यांकन के लिए आयें थे. शुक्रवार को मूल्यांकन का दूसरा दिन था. जब हेड एग्जामिनर ने एमए अंसारी द्वारा जांचे गये आंसर कॉपी की जांच की तो पता चला कि सही आंसर में भी उन्होंने मार्क्स काट लिये थे. आंसर काॅपी सही से नहीं जांचे थे. इसकी जानकारी पटना सीबीएसइ रीजनल ऑफिसर को दिया गया. टीचर से पूछताछ के बाद पता चला कि एमए अंसारी ट्रेंड टीचर नहीं है. इसके बाद एमए अंसारी को वापस स्कूल भेज दिया गया.
केस टू -
अजय कुमार ज्ञानदीप हाई स्कूल, नौबतपुर में इकोनॉमिक्स के टीचर है. अजय कुमार सिंपल ग्रेजुएट है. लेकिन स्कूल वालों ने उनका नाम सीबीएसइ के पास ट्रेंड टीचर के रूप में करके लिस्ट बना कर भेज दिया. जब इवैल्यूशएन का समय आया तो अजय कुमार को एग्जामिनर के रूप में जाने को स्कूल वालों ने कहा. लेकिन पकड़े जाने के डर से अजय कुमार स्कूल से छुट्टी लेकर चले गये. सीबीएसइ के 10वीं और 12वीं में इवैल्यूएशन में इस बार भी अनट्रेंड टीचर को शामिल किया गया है. स्कूल प्रशासन ने टीचर्स की लिस्ट सीबीएसइ को भेजा. लेकिन सीबीएसइ ने इसकी जांच नहीं किया कि कौन टीचर ट्रेंड है और कौन अनट्रेंड है. स्कूल ने जो लिस्ट भेजा उन तमाम टीचर को एग्जामिनर बना कर इवैल्यूएशन सेंटर पर भेज दिया गया. अब जब इवैल्यूएशन चल रहा है तो कई सेंटर पर अनट्रेंड टीचर पकड़ में आ रहे है. अभी तक विभिन्न सेंटर से 125 अनट्रेंड टीचर को पकड़ा जा चुका है. हेड एग्जामिनर को टीचर पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
- बनाना था डाटा बैंक
2015 में आंसर कॉपी इवैल्यूएशन में हुई गड़बड़ी के बाद सीबीएसइ ने तमाम स्कूलो को टीचर्स की डाटा बैंक बनाने का निर्देश दिया था. यह डाटा बैंक ऑन लाइन बनाना था. इसमें किसी भी स्कूल के तमाम टीचर को डाटा बैंक में ऑन लाइन फार्म भरना था. फार्म में टीचर्स के क्वालिफिकेशन से लेकर उनके अनुभव तक को भरना था. पटना के कई स्कूलों ने तो इसे फाॅलो किया, लेकिन कई स्कूल के अभी भी टीचर्स के डाटा बैंक नहीं है.
- छह हजार एग्जामिनर लगाये गये इवैल्यूएशन में
इस बार सीबीएसइ 10वीं और 12वीं में छह हजार एग्जामिनर को लगाया गया है. वहीं छह हजार एग्जामिनर पर छह सौ हेड एग्जामिनर को रखा गया है. हेड एग्जामिनर हर अांसर कॉपी की जांच अपने स्तर से कर रहे है. इससे एग्जामिनर की गलती पकड़ में आ रही है. पटना जोन में इस बार आठ शहरो में 40 इवैल्यूएशन सेंटर बनाये गये है.
- मैथ का मूल्यांकन आज से हुआ शुरू
सोमवार से मैथ सब्जेक्ट का मूल्यांकन शुरू किया गया है. अभी तक फिजिक्स, केमेस्ट्री, इकोनॉमिक्स का इवैल्यूशन चल रहा था. सोमवार से मैथ सब्जेक्ट का मूल्यांकन शुरू हुआ है. मैथ सब्जेक्ट के लिए लगभग 10 मूल्यांकन केंद्र बनाये गये है. हेड एग्जामिनर के निर्देश पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा.
- 25 अप्रैल तक चलेगा इवैल्यूशन
10वीं और 12वीं का मूल्यांकन अभी 15 दिन और चलेगा. सीबीएसइ के अनुसार 25 अप्रैल तक इवैल्यूशन चलेगा. जैसे-जैसे इवैल्यूशन हो रहा है, मार्क्स को स्कूल सीबीएसइ के पास भेज रहा है. मार्क्स अपग्रेड का काम हर दिन किया जा रहा है. 30 अप्रैल तक सारे मूल्यांकन समाप्त कर देने है. चुकी इस बार सीबीएसइ के कई जोन में ऑन स्क्रीन इवैल्यूशएन किया जा रहा है, इस कारण मैनुअल इवैल्यूशएन करने वाले तमाम जोन को 30 अप्रैल तक मूल्यांकन कर लेने का निर्देश दिया गया है.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment