Saturday, April 30, 2016

मदरसा बोर्ड का सिलेबस चेंज, होगी अब मौलवी में साइंस की पढ़ाई

- 12 सौ की जगह 8 सौ की परीक्षा लेने की तैयारी

संवाददाता, पटनाइंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज तक मदरसा बोर्ड के छात्र भी पहुंच सके, इसके लिए मदरसा बोर्ड ने सिलेबस चेंज करने का निर्णय लिया है. मदरसा बोर्ड में मौलवी में साइंस की पढ़ाई शुरू होगी. इसे इसी सत्र से लागू किया जायेगा. इसकी तैयारी बोर्ड ने करना शुरू कर दिया है. सिलेबस में यह चेंज पिछले 22 साल के बाद किया जायेगा. मौलवी साइंस में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स और बायोलॉजी की पढ़ाई होगी. हर विषय के लिए 100-100 अंक निर्धारित किये गये है.
- अगस्त में शुरू होगा नया सेशन पंचायत चुनाव के कारण मदरसा बोर्ड के फोकानिया (मैट्रिक) और मौलवी (इंटर) की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. इस कारण इस बार नया सत्र देरी से शुरू होगा. बोर्ड की माने तो अगस्त में नया सत्र शुरू होगा. इससे पहले सिलेबस का सारी प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. सिलेबस बनाने के लिए कमिटी बनायी गयी है. नयी कमिटी सिलेबस को तैयार को अंतिम रूप दे रहा है.
- आठ सौ अंक की होगी परीक्षा मौलवी की परीक्षा अभी 12 सौ अंकों की ली जाती है. इस अंकों में भी कटौती की जायेगी. नया सिलेबस आठ सौ अंकों का ही होगा. बोर्ड की माने तो अभी दिनियात विषय के तीन पेपर होते है. इसे कम करके दो या एक पेपर किया जायेगा. वहीं अरबी के दो पेपर होते है. इसे भी कम किया जायेगा. विषयों के कम करने से कुल अंक भी कम हो जायेगा. कम अंकों की परीक्षा होने से छात्रों के उपर दबाव कम होगा.
- फोकानिया के बाद छोड़ देते है मदरसा बोर्ड मदरसा बोर्ड में फोकानिया करने के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल को कैरियर चुनने वाले छात्र मौलवी से पढ़ाई नहीं करते है. फोकानिया करने के बाद ये छात्र बिहार बोर्ड से इंटर साइंस की पढ़ाई की पढ़ाई करते है. इससे मौलवी में 50 फीसदी छात्र कम हो जाते है. बोर्ड की माने तो मौलवी साइंस की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों ड्रापआउट होने की संख्या कम होगी.
कोटइस साल से मौलवी साइंस की पढ़ाई शुरू होगी. अभी तक केवल मौलवी आर्ट्स की ही पढ़ाई होती थी. इससे फोकानिया के बाद काफी संख्या में छात्र ड्रापआउट हो जाते थे. हम कोशिश कर रहे है कि कुल अंक को भी कम किया जायें.
खुर्शीद अहमद, सचिव, बिहार राज्य मदरसा बोर्ड \\B

No comments:

Post a Comment