Rinku Jha
Friday, April 8, 2016
25 मई को सीबीएसइ 12वीं और 28 मई को 10वीं का निकलेगा रिजल्ट
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेक्रेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) इस बार मई के अंतिम सप्ताह में बोर्ड रिजल्ट घोषित करेगा. सीबीएसइ ने इसके लिए तमाम इवैल्यूएशन सेंटर को रिजल्ट तैयार करके 10 मई तक भेजने का निर्देश दिया है. सीबीएसइ की माने तो 25 मई को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जायेगा. वहीं 28 मई को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जायेगा. इवैल्यूएशन का कार्य एक मई तक चलने की उम्मीद है.
- तमाम जोन का एक साथ निकलेगा रिजल्ट
सीबीएसइ सूत्रो की माने तो इस बार देश के जोन का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जायेगा. एक साथ रिजल्ट की घोषणा से तुलनात्मक रिजल्ट का अध्ययन सीबीएसइ आसानी से कर पाता है. 2015 में भी सारे जोन का रिजल्ट एक साथ निकाला गया था. इससे बोर्ड स्तर पर काफी सुविधा हुई थी. 2015 की तरह 2016 में भी तमाम जोन के 12वीं और 10वीं बोर्ड के रिजल्ट एक साथ निकाला जायेगा.
- तीन जोन में ऑन स्क्रीन चल रहा इवैल्यूएशन
सीबीएसइ के तीन जोन अजमेर, पंचकुला और चेन्नई में ऑन स्क्रीन इवैल्यूएशन चलाये गये है. इससे इन जोन में इवैल्यूएशन का काम 20 अप्रैल तक समाप्त हो जायेगा. बांकी जिस जोन में इवैल्यूएशन मैन्यूअल चल रहा है, वहां पर एक मई तक समाप्त होगा. 10 मई तक तमाम जोन मार्क्स फाइल तैयार करके सीबीएसइ हेड ऑफिस दिल्ली भेजेंगे. इसके दस दिनों के बाद रिजल्ट घोषित किया जायेगा.
कोट
कई बार जोन वाइज रिजल्ट निकालना पड़ता है. इससे कई दिनों तक रिजल्ट निकलता रहता है. लेकिन 2015 में जब एक साथ सारे जोन का रिजल्ट निकला तो बोर्ड को काफी आसानी हुई. इस बार भी सारे जोन का रिजल्ट एक साथ ही निकाले जाने की उम्मीद है.
राजीव रंजन सिन्हा, सीबीएसइ सिटी कोर्डिनेटर
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment