Rinku Jha
Friday, April 8, 2016
दो लाख से बढ़ कर 24 लाख हो सकती है आइआइटी की फी
- मई में होने वाली बैठक में लिया जायेगा फैसला
संवाददाता, पटना
इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अाइआइटी) की फी में बढ़ोतरी की जा सकती है. इसको लेकर कई बैठक हुई है. प्रस्ताव आइआइटी काउंसिल के पास जा चुका है. मई में होने वाली बैठक में इस पर फैसला ले लिया जायेगा. अगर प्रस्ताव पर फैसला हो गया तो आइआइटी से बीटेक की सालाना फी 6 लाख रूपया हो जायेगा. मामला अभी आइआइटी काउंसिल में रखा हुआ है.
- 25 हजार से 3 लाख देना पड़ेगा एक सेमेस्टर की फी
आइआइटी काउंसिल की मंजूरी मिली तो आइआइटी से बीटेक की चार साल (आठ सेमेस्टर) की पढ़ाई पर 24 लाख रूपये खर्च करने पड़ेंगे. अभी दो लाख रूपये फी में चार साल की पढ़ाई पूरी हो जाती है. आइआइटी से बीटेक करने वाले स्टूडेंट्स से एक सेमेस्टर (छह महीने की पढ़ाई की) 25 हजार रूपये फी ली जा रही है. सालाना फी 50 हजार रूपये होती है. आइआइटी काउंसिल का मानना है कि इससे आइआइटी का खर्च पूरा नहीं हो पा रहा है.
- शिक्षक, कर्मचारी को वेतन मिलने में दिक्कतें
आइआइटी काउंसिल के पास भेजे गये प्रस्ताव के अनुसार सालाना खर्च अधिक होने से आइआइटी में मिलने वाली सुविधाओं में कमी करना पड़ जायेगा. यहां तक की शिक्षकों और कर्मचारी के वेतन में भी दिक्कतें आ जायेगी. इसी वजह से फी बढ़ाने का फैसला किया गया है. इसी लिए बीटेक की सेमेस्टर फी तीन लाख रूपया प्रति सेमेस्टर करने का प्रस्ताव है.
- दो सेमेस्टर में एक साल की पढ़ाई
बीटेक की एक साल की पढ़ाई दो सेमेस्टर में पूरी होती है. छह महीने का एक सेमेस्टर होता है. इसलिए एक साल की फी 6 लाख रूपये होगी. फी बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाकर आइआइटी काउंसिल के पास है. अब अंतिम निर्णय काउंसिल लेगी. बढ़ी हुई फी सत्र 2016-17 से बढ़ायी जानी है. ज्ञात हो कि देश भर में 18 आइआइटी है. बढ़ी हुई फी सभी आइआइटी में लागू होगी.
- आइआइटी के एक छात्र पर खर्च होता है लाखों
आइआइटी से बीटेक करने वाले एक छात्र की चार साल की पढ़ाई पर लगभग लाखों रूपये खर्च होते है. यह खर्च लैब्, लाइब्रेरी, इंटरनेट, वाई फाई के इस्तेमाल, हॉस्टल में रहने और मेस में खाने की सुविधा के है. बड़े पैमाने पर स्कॉलरशिप भी दी जाती है. एक रिसर्च स्कॉलर को साल में 36 हजार रूपये स्कॉलरशिप मिलती है. इन सारे खर्च को पूरा करने के लिए आइआइटी प्रशासन फी बढ़ोतरी करने की सोच रही है.
कोट
पिछल चार साल से आइआइटी के फी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. चार साल से प्रति सेमेस्टर 25 हजार रूपये फी ली जा रही है. इस बार फी बढ़ोतरी को लेकर हमारे पास कोई जानकारी नहीं आयी है. नया सेमेस्टर शुरू होने के समय कुछ पता चलेगा.
पुष्पक भट्टाचार्य, निदेशक, आइआइटी पटना
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment