Saturday, April 30, 2016

दो पाली में लिया जायेगा 9वीं की परीक्षा

- 100 अंक के पूछे जायेंगे 50 प्रश्न

संवाददाता, पटनामैट्रिक की तरह की 9वीं की परीक्षा दो पाली में ली जायेगी. परीक्षा की तैयारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुरू कर दी है. चुकी 9वीं में परीक्षार्थी की संख्या 17 लाख के लगभग है, इस कारण परीक्षा दो पाली में लेने का निर्णय लिया गया है. दो पाली के लिए प्रश्न पत्र अलग-अलग तैयार किया गया है. परीक्षा ओएमआर सीट पर लिया जायेगा. पांच विषयों की परीक्षा ली जायेगी. हर विषय में 50 प्रश्न पूछे जायेंगे. हर प्रश्न दो अंक का होगा. यानी प्रश्न पत्र 100 अंक का होगा. दो पाली के लिए प्रश्न पत्र अलग-अलग होगा.
- ब्लॉक स्तर पर बनाया जायेगा परीक्षा केंद्र 9वीं की परीक्षा में केंद्र भी अलग से बनाये जायेंगे. परीक्षार्थी काे अपने स्कूल में परीक्षा नहीं देने दिया जायेगा. ब्लॉक स्तर पर जितने भी स्कूल होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. बोर्ड अध्यक्ष प्रो. लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 9वीं की परीक्षा के लिए केंद्र ब्लॉक स्तर पर बनाया जायेगा. परीक्षा दो पाली में ली जायेगी. किस पाली में छात्र रहेंगे, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में छात्रों को दिया जायेगा.
- रिजल्ट को लेकर फैसला जल्द9वीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर ग्रेडिंग करने की बात चल रही है. लेकिन अभी इस पर पूरा निर्णय नहीं लिया गया है. समिति की माने तो रिजल्ट ग्रेडिंग में निकाला जायेगा कि अंकों में निकाला जायेगा, इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है. शिक्षा विभाग ने पहले इसे ग्रेडिंग करने की बात कहीं थी, लेकिन इसे परिवर्तन भी किया जा सकता है. जल्द ही इस पर निर्णय लिया जायेगा.
- 2 से 15 मई तक भराये जायेंगे परीक्षा फार्म 9वीं का परीक्षा फार्म पूरी तरह से ऑन लाइन भरायें जायेंगे. ऑन लाइन परीक्षा फार्म के लिए समिति का वेबसाइट बनाने का टेंडर फाइनल हो चुका है. जल्द ही वेबसाइट को तैयार किया जायेगा. इस वेबसाइट पर ही स्कूल प्रशासन को ऑन लाइन 9वीं का परीक्षा फार्म समिति कार्यालय भेजना होगा. ऑन लाइन परीक्षा फार्म के लिए 2 मई से 15 मई तक का समय दिया गया है. 

No comments:

Post a Comment