Sunday, April 3, 2016

 जेइइ मेन का कट ऑफ होगा हाई, 120 से 130 के बीच होगा सेलेक्शन


- 18 को जेइइ मेन का आंसर ' की ' और 27 अप्रैल को आयेगा रिजल्ट
संवाददाता, पटनाज्वाइंट एंट्रांस एग्जामिनेशन (जेइइ) मेन 2016 का कट ऑफ इस बार अधिक पर जायेगा. जहां 2015 में कट ऑफ 104 पर गया था. वहीं इस बार कट ऑफ मार्क्स 120 से 130 के बीच जायेगा. सब्जेक्ट एक्सपर्ट की माने तो इस बार जेइइ मेन का प्रश्न पत्र पिछले साल के मुकाबले आसान था, इस कारण कट ऑफ भी हाई होगा. रविवार को जेइइ मेन की परीक्षा प्रदेश भर में आयोजित किया गया. पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और गया में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. पटना में 69, मुजफ्फरपुर में 10 और गया में 8 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा संचालित किया गया. परीक्षा दो पाली में लिया. प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक हुआ. वहीं द्वितीय पाली 2 बजे से 5 बजे तक लिया गया. प्रथम पाली मे बीटेक में नामांकन लेने वाले परीक्षार्थी शामिल हुए वहीं द्वितीय पाली में आर्किटेचर में नामांकन लेने वाले परीक्षार्थी को शामिल किया गया.
- 12वीं से आसान था जेइइ मेन में मैथ पेपर मैथ सब्जेक्ट के एक्सपर्ट एसके ठाकुर ने बताया कि 12वीं बोर्ड के मुकाबले जेइइ मेन में मैथ के प्रश्न आसान थे. कैलकुलेशन और अल्जेब्रा से 9 और 8 प्रश्न पूछे गये थे. इस बार ट्रीग्रोमेंट्री के प्रश्न दो ही प्रश्न आये है. वहीं फिजिक्स एक्सपर्ट राजीव रंजन ने बताया कि फिजिक्स में कई प्रश्न घुमावदार पूछे गये है. वहीं केमेस्ट्री विषय जेइइ मेन में ठीक है. 360 अंक के जेइइ मेन में इस बार 120 से 130 बीच के बीच कट ऑफ जाने की उम्मीद की जा रही है.
- 18 से 22 के बीच आयेगा आंसर की सीबीएसइ के अनुसार जेइइ मेन का आंसर की 18 को जेइइ मेन के वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा. इस बीच अभ्यर्थी अपने आंसर का मिलान आंसर की से कर सकते है. वहीं जेइइ मेन का रिजल्ट 27 अप्रैल को घोषित किया जायेगा. इसमें जो अभ्यर्थी टॉप 20 हजार में आयेंगे, वहीं अभ्यर्थी जेइइ एडवांस में शामिल होंगे. इस बार 30 जून के पहले ऑल इंडिया रैंक निकाला जायेगा. 

No comments:

Post a Comment