Sunday, April 3, 2016

स्पोर्ट्स करवाये और रिपोर्ट भेजे स्कूल

- हर स्कूल को स्पाेर्ट एक्टिविटी करना है जरूरी

संवाददाता, पटनाअब स्कूलों को स्पोर्ट एक्टिविटी करना अनिवार्य कर दिया गया है. हर स्कूलों को नये सेशन में स्पोर्ट एक्टिविटी करवानी है. इसके लिए सीबीएसइ ने स्कूलों को निर्देश जारी किया है. एक्टिविटी करवाने के अलावा स्कूलों को एक्टिविटी की रिपोर्ट तैयार करना होगा. इस रिपोर्ट को साल में दो बार सीबीएसइ के पास भेजना भी है. पहला रिपोर्ट सितंबर से अक्टूबर के बीच और दूसरा रिपोर्ट फरवरी से मार्च के बीच भेजना है. इस सेशन से स्पोर्ट एक्टिविटी के मार्क्स भी ओवरऑल मार्क्स में जुड़ेंगे.
- 10 हजार देना होगा स्पोर्ट फी सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को एनूअल स्पोर्ट फी फिक्स कर दिया है. नये सेशन से तमाम स्कूलों को 10 हजार स्पोर्ट एनूअल फी के तौर पर सीबीएसइ के पास जमा करना होगा. लिस्ट ऑफ कैडिंडेंट्स के आधार पर 10वीं और 12वीं के रजिस्ट्रेशन के समय यह एनूअल फी स्कूलों को जमा करना है.
- 11 से 19 साल तक के बच्चे होंगे स्पोर्ट में शामिल सीबीएसइ ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि प्रायमरी लेबल के हर क्लास के बच्चे काे स्पोर्ट एक्टिविटी में शामिल करना है. 11, 14, 17 और 19 साल के स्टूडेंट्स को स्पोर्ट एक्टिविटी में शामिल होना है.
- बाक्सिंग और कबड्डी को जोड़ा गया स्पोर्ट में सीबीएसइ स्कूल के स्टूडेंट्स अब बाक्सिंग और कबड्डी खेल में भी शामिल हो पायेंगे. सीबीएसइ ने इस साल से दो नये स्पोर्ट्स को जोड़ा है. इन दोनों एक्टिविटी में स्टूडेंट्स शामिल हो सकेंगे. खेल को बढ़ावा देने और इन खेलों के डिमांड को देखते हुए सीबीएसइ ने दोनों खेल को जोड़ा है.
- केटेगरी वाइज करना है स्पोर्ट एक्टिविटी सीबीएसइ के अनुसार हर स्कूल को चार केटेगरी मे स्पोर्ट्स एक्टिविटी करवानी होगी. गर्ल्स और ब्वायज के लिए अलग-अलग टीम बनायी जानी है. स्टूडेंट्स के उम्र सीमा का पालन करना जरूरी है. स्कूल लेबल के अलावा रिजन लेवल पर भी स्पोर्ट्स करवाना है. रिजन लेवल के बाद स्टेट और नेशनल लेवल का स्पोर्ट रीजनल ऑफिस और सीबीएसइ दिल्ली की ओर से करवायी जायेगी. 

No comments:

Post a Comment