Friday, April 8, 2016

सड़क का अतिक्रमण इतना कि दो घंटे तक सरकता रहता है स्कूल बस

दीघा सब्जी मंडी के अतिक्रमण से परेशान है स्कूल प्रशासन

संवाददाता, पटनासड़क के दोनों किनारे दुकानें, दुकानों के सामने आधी सड़क पर सब्जी की लंबी कतारें. सब्जी वालों के कतारों के बीच कुमचा वालें. कुमचा और सब्जी वाले के सामने साइकिल और पैदल चलने वालों की भीड़... आधी से अधिक सड़क का अतिक्रमण किया हुआ है. ऐसे में स्कूल की छुट्टी होते ही सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बन जाती है. सड़क पर स्कूली बस सरकता हुआ नजर आता है और उसमें बैठे स्टूडेंट्स गर्मी से बेहाल होते रहते है. यह सारा नजारा मंगलवार को दीघा सब्जी मंडी के पास दिखा. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर यह नजारा आम है. हर दिन स्कूल की छुट्टी के समय घंटों स्कूल की बस जाम में फंसती है.
- डिवाइडर बना, फिर भी लगता है जाम दीघा सब्जी मंडी में जाम की समस्या खत्म हो, इसके लिए पहले अतिक्रमण को हटाया गया. बाद में प्रशासन ने बीच मे डिवाइडर बना दिया. डिवाइडर तो बन गया, लेकिन जाम जस का तस रहा. क्योंकि फिर से दुबारा अतिक्रमण शुरू हो गया. सड़क के दोनो किनारे आधे सड़क तक सब्जी वालों ने कब्जा कर रखा है. इससे सड़क पर आने जाने में बहुत ही समस्या होता है. इससे दीघा और दानापुर इलाके के तमाम स्कूलों से आने वाले बसों, ऑटो आदि को उधर से गुजरने में काफी परेशानी होती है.
- स्कूल की टाइमिंग चेंज हाेने का भी असर नहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूलो ने आपस में समय में भी परिवर्तन किया है. जहां सेंट डॉमिनिक सोवियोज हाई स्कूल की छुट्टी 12.30 बजे होता है. वहीं डॉन बास्को एकेडमी की छुट्टी 1.40 में होता है. इस बी हिमालयन स्कूल, वेस्ट प्वाइंट स्कूल की छुट्टी भी होती है. लेकिन इसके बावजूद स्कूल की बसें इस इलाके में फंसती है. सब्जी मंडी में आकर स्कूल की बस सरकने लगती है. मंडी को पार करने में बसों को काफी समय लग जाता है. इस बीच अगर कोई बस खराब हो गयी तो फिर तो परेशानी और बढ़ जाती है.
- दोपहर में खरीदारी नहीं, फिर भी लगा रहता है फूटपाथ दोपहर के समय दीघा सब्जी मंडी की अधिकांश दुकानें बंद रहती है. दोपहर होने के कारण लोग खरीदारी करने नहीं आते है. लेकिन दुकान वालें सब्जी फैला कर ही रखते है. बस उसके उपर बोरी डाल देते है. जिससे सब्जी घूप में सूख नहीं जायें. अगर फूटपाथ को दोपहर में हटा दिया जायें तो जाम की यह स्थिति नहीं बनेगी.
कोटदीघा सब्जी मंडी के कारण हर दिन स्कूल बस जाम में फंसता है. हम कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी भी दिये है. एक दो बार सब्जी मंडी को हटाया भी गया है, लेकिन इसके बाद भी दुबारा फिर सब्जी बेचने वाले बैठ गये है. इस अतिक्रमण के कारण कई दिन तो तीन तीन घंटे तक बस फंसी रहती है.
जी जे गॉल्सटॉन, डायरेक्टर, सेंट डॉमिनिक सोवियोज हाई स्कूल दीघा में अतिक्रमण के कारण बस काफी देर तक फंस जाता है. इससे स्टूडेंट्स को काफी परेशानी होती है. सड़क पर ही दुकान खुले हुए है. इससे सड़क का काफी कम हो जाता है. स्कूल की बस गुजरती है तो काफी परेशानी होती है. कई बार घंटों तक जाम में फंसी रहती है.
मेरी अल्फांसो, प्रिंसिपल, डॉन बास्को एकेडमी \\B

No comments:

Post a Comment