23 प्रश्न एनसीइआरटी से बाहर पूछे गये एआइपीएमटी में
- सीबीएसइ के स्पेशल पेन से हुई एआइपीएमटी की परीक्षा
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से लिया जाने वाला ऑल इंडिया प्री-मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआइपीएमटी) रविवार को संपन्न हो गया. 180 प्रश्न में 23 प्रश्न एनसीइआरटी के सिलेबस से बाहर पूछे गये है. एक्सपर्ट की माने तो एआइपीएमटी में बायॉलोजी से 10 प्रश्न ऐसे पूछे गये थे जो एनसीइआरटी सिलेबस से बाहर के थे. वहीं केमेस्ट्री और फिजिक्स विषय में 13 प्रश्न ऐसे थे जो काफी स्टैंडर्ड के थे. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) की बात करें तो एआइपीएमटी में बायोलॉजी विषय काफी टफ पूछा गया है. एक्सपर्ट विपिन कुमार ने बताया कि बीसीइसीइ में फिजिक्स टफ पूछा गया था, लेकिन एआइपीएमटी में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी तीनों में ही कुछ प्रश्न टफ थे.
- स्पेशल पेन से स्टूडेंट्स ने दिया एआइपीएमटी
पहली बार एआइपीएमटी की परीक्षा के लिए सीबीएसइ ने स्पेशल पेन का इंतजाम किया था. सीबीएसइ की ओर से स्पेशल पेन हर परीक्षा केंद्र पर एक दिन पहले भेज दिया गया था. ब्लॉक इंक के इस पेन से ही सारे अभ्यर्थी को ओएमआर सीट भरने का निर्देश दिया गया था. सीबीएसइ की ओर से सारे परीक्षार्थी को यह पेन उपलब्ध करवाया गया था. सीबीएसइ की माने तो इस पेन की स्याही सामान्य पेन से अलग हैं. अगर कोई परीक्षार्थी उत्तर पत्र में गड़बड़ी करता है तो उसे आसानी से पकड़ा जायेगा. सीबीएसइ की रीजनल ऑफिसर रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि सीबीएसइ की स्पेशल पेन एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र भर भेज दिया गया था. इस पेन से ही सारे परीक्षार्थी ने एआइपीएमटी की परीक्षा दी है. देश भर में ब्लू थू आदि से नकल रोकने के लिए सीबीएसइ ने यह प्रयास शुरू किया है.
- पटना में बनाये गये 39 परीक्षा केंद्र
देश भर में ली गयी इस परीक्षा के लिए पटना में 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. पूरे बिहार में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और गया में एआइपीएमटी की परीक्षा आयोजित की गयी. मुजफ्फरपुर में 20 और गया में 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. पूरे बिहार से लगभग 50 हजार परीक्षार्थी एआइपीएमटी की परीक्षा में शामिल हुई. इसमें पटना से लगभग 30 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. एक पाली में ली गयी परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक चली. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ दो फोटो लाना था. कई परीक्षा केंद्र पर दो फोटो को लेकर दिक्कतों का सामना अभ्यर्थी को करना पड़ा.
- 495 अंक जायेगा कट ऑफ
तीन घंटे की परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे गये थे. हर प्रश्न के लिए चार अंक निर्धारित किये गये थे. 720 अंक के एआइपीएमटी की परीक्षा में सफल होने के लिए 495 अंक कफ ऑफ जा सकता है. एक्सपर्ट की माने तो 66 से 70 फीसदी तक अंक लाने वाले अभ्यर्थी को सफलता मिल सकती है. वन फोर्थ का निगेटिव मार्किग भी एआइपीएमटी के लिए रखा गया था.

No comments:
Post a Comment