11वीं की मान्यता खत्म, डीएवी बीएसइबी में फिरभी होगा नामांकन
- 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर रहा डीएवी बीएसइबी
- 32 की जगह 12 सेक्शन पर लिये जायेंगे नामांकन
संवाददाता, पटना
प्लस टू की मान्यता का समय 31 मार्च 2015 को समाप्त हो गया, लेकिन नामांकन की प्रक्रिया चालू रखी जायेगी. डीएवी बीएसइबी में हायर सेकेंडरी (11वी और 12वीं) की मान्यता मिलने का समय भले सीबीएसइ के रिकार्ड में समाप्त हो चुका हो. लेकिन स्कूल की ओर से 2015-16 सत्र के लिए 11वीं में नामांकन लिये जायेगे. स्कूल ने 11वीं में नामांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है. 10वीं रिजल्ट निकलने के बाद नामांकन की प्रक्रिया स्कूल में शुरू कर दी जायेगी. ज्ञात हो कि डीएवी बीएसइबी के 11वीं और 12वीं की मान्यता 31 मार्च 2015 को समाप्त हो चुका हैं. अभी तक स्कूल को दुबारा सीबीएसइ ने अभी तक प्लस टू की मान्यता का समय निर्धारण नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद स्कूल में 11वीं में नामांकन लिये जायेगे.
- सेक्शन की संख्या होगी कम
इस बार डीएवी बीएसइबी में सेक्शन की संख्या पिछले साल की तुलना में कम रहेगी. स्कूल प्रशासन के अनुसार स्कूल में पिछले कई सालों से मनमाने ढंग से 11वीं सेक्शन चलाये जा रहे है. इसको लेकर सीबीएसइ की ओर से जनवरी में स्कूल को सो कॉज नोटिस भी दिया गया था. इसको देखते हुए इस बार डीएवी बीएसइबी में उतने ही सेक्शन चलाये जायेंगे, जितने सेक्शन के लिए स्कूल के पास इन्फ्रास्र है. स्कूल प्रशासन के अनुसार 10वीं में 12 सेक्शन चल रहे है. इतने ही सेक्शन में इस बार 11वीं में नामांकन लिये जायेंगे. बाहर के स्टूडेंट्स का नामांकन कम लिये जायेंगे.
- तीन बार रिजेक्ट होने के बाद मिला था सो कॉज नोटिस
डीएवी बीएसइबी ने 2015 मार्च में 11वीं की मान्यता का समय खत्म हो जाने के कारण सीबीएसइ के पास तीन बार दुबारा मान्यता लेने के लिए आवेदन दिया. जुलाई और सितंबर में आवेदन करने के बाद सीबीएसइ की ओर से स्कूल की स्पॉट विजिट किया गया. इसमें 11वीं और 12वीं लेवल पर काफी कमियां पायी गयी थी. इन कमियों को देखते हुए सीबीएसइ ने स्कूल को जनवरी में सो कॉज नोटिस दिया था. इस सो कॉज नोटिस का जवाब स्कूल की ओर से नहीं भेजा गया. सीबीएसइ के अनुसार अगर कोई स्कूल सो कॉज नोटिस का जवाब नहीं देता है तो ऐसे मामले में स्कूल की मान्यता का निर्धारित समय खत्म हो जाता है.
- मान्यता के बाद ही स्कूल ले सकता हैं नामांकन
सीबीएसइ के अनुसार किसी भी स्कूल का अब तीन और पांच साल के लिए सेंकेंडरी और हायर सेकेंडरी के लिए मान्यता दी जाती है. मान्यता का समय खत्म होने के एक साल पहले ही स्कूल को सीबीएसइ के पास आवेदन करना होता है. इस बीच दुबारा मान्यता मिलने के बाद ही स्कूल नामांकन ले सकता है. सीबीएसइ के अनुसार 9वीं और 11वीं के लिए सीबीएसइ ने नामांकन लिया जाता है. इसके बाद ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होती है. जिस स्कूल का मान्यता का समय खत्म हो जाता है, 2015 सत्र से उस स्कूल को सीबीएसइ एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स) में शामिल नहीं करेगा. जिस स्कूल का मान्यता का समय मार्च 2016 में समाप्त होगा, उस स्कूल को 2015 के जुलाई तक दुबारा मान्यता लेने के लिए आवेदन दे देना होगा. दुबारा मान्यता मिलने के बाद ही स्कूल 9वीं या 11वीं में नामांकन ले सकता है.
कोट
स्कूल में 11वीं में नामांकन लिया जायेगा. लेकिन सेक्शन की संख्या कम की जायेगी. स्कूल में क्लास रूम की संख्या के अनुसार ही 11वीं में नामांकन लिये जायेंगे. 11वीं में 32 सेक्शन अभी तक चलाये जाते थे. लेकिन इस बार इतने सेक्शन में नामांकन नहीं लिये जायेंगे. मान्यता का टर्म खत्म हुआ है. इसके लिए सीबीएसइ के पास दुबारा आवेदन दिया जायेगा.
इंद्रजीत राय, प्रभारी प्रिंसिपल, डीएवी बीएसइबी

No comments:
Post a Comment