खत्म होगा इंतजार, इस हफ्ते से निकलने लगेगा रिजल्ट
- इस बार रिजल्ट निकलने की शुरुआत बिहार बोर्ड से
संवाददाता, पटना
बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला हैं. इस हफ्ते से रिजल्ट निकलने का दौर शुरू होने जा रहा है. सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड के साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं. इस बार सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रिजल्ट की घोषणा पहले करने जा रही है. समिति की माने तो इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 15 मई को घोषित की जायेगी. इसके एक सप्ताह के बाद आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट निकाला जायेगा. कहा जायें तो 15 मई से 30 मई के बीच तमाम बोर्ड अपने रिजल्ट की घोषणा कर देगी. इसके बाद स्टूडेंट्स नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर पायेगे.
- ऑन स्क्रीन मूल्यांकन और परीक्षा प्रक्रिया से सीबीएसइ का रिजल्ट भी जल्दी
इस बार सीबीएसइ का रिजल्ट भी जल्दी निकलेगा. प्लस टू का रिजल्ट 22 मई तक और 10वीं बोर्ड का का रिजल्ट 25 और 26 मई को निकलने की उम्मीद की जा रही है. सीबीएसइ दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार इस बार परीक्षा लेने के पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया था. परीक्षा पैटर्न में इस बार उन विषयों की परीक्षा पहले ली गयी थी जिसमें स्टूडेंट्स की संख्या अधिक थी. वहीं 12वीं और 10वीं के मूल्यांकन में ऑन स्क्रीन प्रक्रिया अपनायी गयी थी. इससे मूल्यांकन कार्य काफी जल्दी समाप्त हो गया था. ज्ञात हो कि 2014 में सीबीएसइ 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में देरी हो गयी थी. सीबीएसइ 12वीं का रिजल्ट 25 मई तक निकला था तो वहीं 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में आया था.
इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या
सीबीएसइ
10वीं में शामिल कुल छात्र - 1 लाख 43 हजार 51
12वीं में शामिल कुल छात्र - 81 हजार 973
10वीं रिजल्ट - 20 या 22 मई
12वीं रिजल्ट - 26 या 27 मई
आइसीएसइ बोर्ड
10वीं में शामिल कुल छात्र - 45 हजार 711
12वीं में शामिल कुल छात्र - 20 हजार 800
10वीं और 12वीं रिजल्ट - 18 मई
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
10वीं में शामिल कुल छात्र - 14 लाख 26 हजार 209
12वीं में शामिल कुल छात्र - 12,16,419
12वीं साइंस रिजल्ट - 18 से 20 मई
12वीं आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट - 25 मई
कोट
इस बार अभी तक के रिजल्ट में सबसे पहले निकाला जा रहा है. पहले साइंस का रिजल्ट दिया जायेगा. इसके बाद आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट निकाला जायेगा. साइंस के छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में नामांकन लेना होता हैं. इस कारण 15 मई को इंटर साइंस का रिजल्ट दे दिया जायेगा. 24 मई को जेइइ एडवांस की परीक्षा के पहले सारा रिजल्ट दे दिया जायेगा.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
सीबीएसइ का रिजल्ट इस बार जल्दी निकल जायेगा. प्लस टू का रिजल्ट जहां 20 से 22 मई के बीच निकल सकता है. वहीं 10वीं बोर्ड का रिजल्ट भी इस बार 25 मई के आसपास निकल जायेगा. पिछले साल रिजल्ट निकलने में देरी हुई थी. इस कारण स्टूडेंट्स को काफी परेशानी हुई थी. इसको देखते हुए सीबीएसइ ने इस बार रिजल्ट जल्दी निकालने की सोची है.
सीबी सिंह, सचिव, सीबीएसइ पाटलिपुत्र सहोदया
आइसीएसइ बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 मई तक आ जायेगा. रिजल्ट निकलने की तैयारी शुरू हो चुकी है. स्कूलों को अभी तक जानकारी नहीं दी गयी हैं. लेकिन 19 और 20 मई को बोर्ड रिजल्ट निकालने की तैयारी कर रहा है.
डीजे रोजेरियो, सिटी को-ऑडिनेटर, आइसीएसइ बोर्ड

No comments:
Post a Comment