जेइइ मेन के मेरिट लिस्ट में 12वीं के साथ 11वीं के अंक भी होंगे शामिल
- सीबीएसइ ने दिया तमाम स्टेट बोर्ड को सुविधा
- अब 11वीं और 12वीं के अंकों को मिला कर मान्य होगा 40 परसेंट का वेटेज
संवाददाता, पटना
जेइइ मेन के मेरिट लिस्ट तक पहुंचने के लिए अब 11वीं और 12वीं दोनों के परीक्षा के अंक को जोड़ कर 40 परसेंट का वेटेज मार्क्स तैयार किया जायेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्ड्री एजूकेशन (सीबीएसइ) की ओर से यह फैसला लिया गया है. किसी भी छात्र के इंटरमीडिएट के पहले और दूसरे साल के अंकों को मिलाकर रिजल्ट निकाला जायेगा और फिर उसके अनुसार जेइइ मेन के मेरिट लिस्ट के रैंक में 40 परसेंट का वेटेज निकाला जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार जेइइ मेन के मेरिट लिस्ट में जेइइ मेन का 60 परसेंट और प्लस टू के रिजल्ट का 40 परसेंट वेटेज होता है. इसी के आधार पर जेइइ मेन का मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता है. सीबीएसइ ने यह फैसला 2014 में ही लिया था. लेकिन तब तक प्लस टू के रिजल्ट की घोषणा हो चुकी थी. लेकिन इस बार सीबीएसइ ने अभी ही तमाम बोर्ड को प्लस टू के रिजल्ट में 11वीं के भी मार्क्स जोड़ने का आप्सन दिया है.
- 12वीं की परीक्षा से निकलता था बोर्ड का रिजल्ट
अभी तक तमाम बोर्ड 12वीं के परीक्षा के आधार पर ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करते रहे है. दो साल के इंटर की पढ़ाई में 11वीं की परीक्षा और रिजल्ट दोनों की स्कूल स्तर पर तैयार किया जाता है. अब 11वीं के अंक को स्कूल द्वारा बोर्ड के पास भेजा जाता है. 11वीं के रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट्स 12वीं का एग्जामिनेशन फार्म भरते है. इसके अलावा 11वीं के रिजल्ट का कोई दूसरा महत्व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए नहीं होता है.
- हर बोर्ड अपने यहां कर सकता है लागू
12वीं के साथ 11वीं के भी अंक अब टोटल मार्क्स में जुड़ेंगे. और उसी के आधार पर बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार किया जायेगा. सीबीएसइ द्वारा यह व्यवस्था हर बोर्ड में लागू होगा. हर बोर्ड अपने यहां इंटर के 11वीं और 12वीं के रिजल्ट को एक साथ तैयार कर 40 परसेंट का वेटेज मार्क्स निकाल सकते है. सीबीएसइ के अनुसार 11वीं और 12वीं के दोनों के परीक्षा के बाद एक साथ मार्क्स सीट तैयार किया जायेगा. दोंनों के रिजल्ट का 40 परसेंट वेटेज अब कोई भी बोर्ड कर सकता है.
एक्सपर्ट व्यू
बोर्ड की ओर से यह फैसला स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा रहेगा. इसके साथ परीक्षा के पैटर्न को चेंज करना पड़ेगा. अभी तक बस 12वीं की परीक्षा बोर्ड की ओर से लिया जाता रहा है. 11वीं की परीक्षा स्कूल अपने स्तर से लेता रहा है. लेकिन इस नियम के होने से 11वीं की परीक्षा को चेंज करना पड़ेगा.
एसके ठाकुर, टीचर, सेंट माइकल हाई स्कूल
कोट
सीबीएसइ द्वारा ऐसा किया गया है. हमारे पास अभी तक सूचना नहीं आयी है. ऐसा होगा तो छात्रों के अच्छा होगा. जब हमें सूचना आयेगी तो हम इस विचार करेंगे कि इसे कैसे किया जायें.
श्रीनिवास चंद तिवारी, सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
12वीं के परीक्षा पर अभी तक प्लस टू का रिजल्ट तैयार किया जाता था. इसको लेकर आंध्र प्रदेश की ओर से मांग हुई थी कि 11वीं के अंक को भी प्लस टू में शामिल किया जायें. जिससे जेइइ मेन के मेरिट लिस्ट में 40 परसेंट वेटेज लेने में स्टूडेंट्स को आसानी होगी. सीबीएसइ ने इसे मान लिया है. इसे दूसरे बोर्ड भी लागू कर सकते है.
सीबी सिंह, सचिव, सीबीएसइ सहोदया कांप्लेक्स

No comments:
Post a Comment